एक हफ्ते से लापता युवक की मिली लाश, परिजनों को प्रेम प्रसंग के चक्कर में हत्या का शक ; 19 करोड़ की ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

करीब एक सप्ताह से लापता युवक की अब लाश मिली है। मामला तरोद गांव का है। यह लाश अर्जुननगर के रहने वाले 24 साल के चूड़ामणि कैवर्त की है। मनकेश्वरी मंदिर के पास बने तालाब में लाश दिखने पर लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। चूड़ामणि कैवर्त्य 3 अगस्त को रात से घर से गायब हो गया था। परिजन ने थाना अकलतरा में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


हत्या की जांच शुरू
पुलिस को शक है कि युवक की हत्या कर शव को ठिकाने लगाया गया है। युवक की लाश सड़ चुकी है। पोस्टमार्टम के बाद इस मौत से और भी राज साफ हो जाएंगे। अकलतरा के थाना प्रभारी रविंद्र अनंत ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या की आशंका उसके घर वालों ने जताई है। संदेह के आधार पुलिस गांव के ही एक युवक से पूछताछ कर रही है।


करोड़पति बनने का सपना देखा अब जाएंगे जेल
जांजगीर की पुलिस ने कीटनाशक कंपनी इंसेक्टिसाईड इंडिया प्रायवेट लिमिटेड की दवा बेचने के नाम पर 19 करोड़ रुपए का धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक कंपनी के जोनल मैनेजर राजीव सिंह राठौर क्षेत्रीय प्रबंधक गंगा सागर पण्डा शामिल हैं। पुलिस को पता चला था कि राजीव सिंह राठौर अपने पैतृक निवास कानपुर उत्तर प्रदेश में छिपा हुआ है। उसे टीम ने वहीं से गिरफ्तार कर लिया। ज्यादा पैसे कमाकर अमीर बनने के लालच में आरोपियोें द्वारा धोखाधड़ी करने की बात सामने आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर जांजगीर की है। तालाब के किनारे शव के सड़ने की बदबू आई तो लोगों ने देखा तब मामले का खुलासा हुआ।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/youth-killed-in-janjgirs-akaltara-19-crore-fraudsters-also-caught-janjgir-police-chhattisgarh-127607681.html

Post a Comment

और नया पुराने