प्रदेश के कुछ हिस्सों में जहां भारी बारिश हो रही वहीं राजधानी में अभी हल्की वर्षा और बादलों की वजह से तापमान कम हो गया है। रायपुर में पारा 30 डिग्री से नीचे है और वह सामान्य से एक डिग्री तक कम है। मौसम विज्ञानियों ने शुक्रवार को शाम-रात में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। राजधानी में गुरुवार को सुबह हल्की बारिश हुई। इसके बाद मौसम कुछ साफ हुआ। दिन में कुछ समय के लिए धूप भी खिली, लेकिन दोपहर करीब तीन बजे अचानक काले बादल घिर गए।
हल्की बूंदाबांदी हुई और कुछ देर में मौसम फिर साफ हो गया। इस दौरान दिन का तापमान 29.4 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान करीब 35 मिमी पानी गिरा। दिनभर में सिर्फ बूंदाबांदी ही रिकार्ड की गई। लालपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी उत्तर तटीय ओडिशा और तटीय पश्चिम बंगाल के पास एक निम्न दाब का क्षेत्र है। साथ ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक मानसून द्रोणिका फिरोजपुर, नरनौल, ग्वालियार, अंबिकापुर तक है। इन सिस्टम की वजह से 14 अगस्त को राजधानी रायपुर में शाम-रात में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। रायपुर सहित पूरे प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों तक बारिश होगी। 16 को प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/cloudy-but-not-rainy-temperature-1-degree-below-normal-127616319.html
एक टिप्पणी भेजें