पिछले 10 साल से 6 प्लेटफार्म (1-ए भी शामिल) वाला रायपुर स्टेशन अगले 8 माह में 7 प्लेटफार्मों वाला हो जाएगा। प्लेटफॉर्म नंबर-7 का काम अप्रैल में बंद हुआ था, जो फिर शुरू हो गया है। रेलवे के निर्देश के बाद निर्माण एजेंसी ने यहां गुरुवार से दोबारा काम शुरू कर दिया। इसके बनने के बाद नागपुर की ओर से आने वाली ट्रेनों के कारण प्लेटफार्म 6 और 6 पर यात्रियों की भीड़ कम होगी। इस प्लेटफार्म पर भी नागपुर से आने वाली ट्रेनें ही रुकेंगी।
सभी प्लेटफार्म से लंबा-चौड़ा
नया 7 नंबर प्लेटफार्म अभी स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्मों से ज्यादा लंबा और चौड़ा होगा। इसकी औसत चौड़ाई 12 मीटर होगी, जिसे निकट भविष्य में बढ़ाकर 14 मीटर किया जाएगा।
प्लेटफार्म-1 जैसी सुविधा
जहां प्लेटफॉर्म नंबर-7 बन रहा है, उसके पीछे वाली सड़क सिंगल है। आधी सड़क प्लेटफार्म में मिलाई जा रही है। इसके बाद चौड़ाई बढ़ते ही यहां प्लेटफॉर्म नंबर-1 जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
प्लेटफॉर्म नंबर-4 है ही नहीं : रायपुर स्टेशन में पिछले नौ साल से स्टेशन में प्लेटफॉर्म नंबर-4 नहीं है। प्लेटफॉर्म नंबर-1 के बाद 2-3 और फिर 5-6 है। पहले प्लेटफॉर्म-1 के किनारे प्लेटफॉर्म नंबर 4 था। अब यह 1-बी कहलाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/work-on-the-number-7-platform-in-the-station-will-be-fast-in-8-months-127616322.html
एक टिप्पणी भेजें