चुनावी रंजिश की वजह से  दो गुटों में झड़प, 3 साल के बच्चे समेत 33 लोगों को पुलिस ने पकड़ा

जिले के पीथमपुर इलाके से पुलिस ने दो परिवारों के 33 लोगों को गिरफ्तार किया है। 3 साल के बच्चे से लेकर 72 साल के बुजुर्ग को भी पुलिस ने पकड़ा है। इन सभी पर आरोप है कि 13 अगस्त की रात गांव में हुए बलवे में यह सभी शामिल थे। दोनों पक्षों में जबरदस्त मारपीट हुए। एक ने दूसरे पक्ष के लोगों को घायल कर अस्पताल पहुंचा दिया तो दूसरे ने घर में तोड़फोड़ कर सामान बाहर फेंक दिया था। अब इन वारदातों में शामिल दोनों गुट के लोगों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


यह है पूरा मामला
यह विवाद गांव के पूर्व सरपंच अशोक साहू और वर्तमान सरपंच रोहिणी साहू के बीच हुआ। दोनों के ही परिवार के लोग और परिचित इस झगड़े में कूद पड़े। अशोक साहू की तरफ से की गई शिकायत में कहा गया है कि गांव में रेशम विभाग ने पौधरोपण किया था। इन पौधों को रोहिणी साहू के लोगों ने मवेशियों से चरवा दिया। इस मामले की शिकायत करने की वजह से रोहिणी के लोग नाराज हो गए। गांव में बैठक बुलाकर अशोक की किराना दुकान से सामान ना लेने, उसके परिवार से बात ना करने और नियम ना मानने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना देने का फरमान सुना दिया।


12 अगस्त को भी एक बैठक रखी गई, इसमें जब अशोक के परिजन शामिल हुए तो विवाद बढ़ गया। 13 अगस्त की शाम अशोक के घर जाकर 20 लोगों ने मारपीट की। दूसरी शिकायत सरपंच रोहिणी साहू की समर्थक बहुराबाई की तरफ से की गई है। इसमें कहा गया है कि हमने रोहिणी का चुनाव में समर्थन किया। अशोक चुनाव हार गया था, इसलिए हमसे नाराज था। 13 अगस्त की शाम वो अपने लोगों के साथ घर आया और मारपीट शुरू कर दी। घर में तोड़-फोड़ भी की। अब दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस ने लोगों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर जांजगीर थाने की है। दोनों गुटों के लोगों को पकड़कर पुलिस थाने लेकर आई, पूछताछ की बयान लिए और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/there-is-a-dispute-between-two-groups-in-pithampur-village-of-janjgir-janjgir-police-station-has-arrested-33-people-127620334.html

Post a Comment

और नया पुराने