छत्तीसगढ़ के रायपुर में शनिवार देर शाम एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 5 साल के बच्चे का अपहरण करने का प्रयास किया। दोनों आरोपी अपनी कामयाब होते इससे पहले वहां खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपी बच्चे को छोड़कर भाग गए। हालांकि बाद में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, तेलीबांधा क्षेत्र के सुभाष नगर, देवार पारा में शनिवार शाम करीब 7 बजे बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान छुरा निवासी मोना प्रजापति और उसके प्रेमी ने 5 साल के बच्चे को चॉकलेट का लालच दिया और अगवा कर ले जा रहे थे। तभी वहां खेल रहे अन्य बच्चों की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचा दिया।
बहन के साथ रह रही थी आरोपी युवती, पहले भी किया था अपहरण का प्रयास
बच्चों का शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी बच्चे को छोड़कर भाग निकले। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। आरोपी मोना तेलीबांधा में अभी अपनी बहन के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि उसने पहले भी अपहरण का प्रयास किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/woman-attempts-to-kidnap-5-year-old-child-with-boyfriend-in-chhattisgarh-raipur-arrested-127620351.html
एक टिप्पणी भेजें