385 नए मरीज, इसमें रायपुर के 145 केस, 3 मौतें; राजधानी में आज पूर्ण लॉकडाउन

प्रदेश का राजभवन व अर्जुननगर कोरोना का नया हॉट स्पॉट बन गया है। शनिवार को वहां के 15 स्टाफ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं घड़ी चौक से लगे अर्जुननगर में फिर 15 नए मरीज मिले हैं। शुक्रवार को वहां 45 संक्रमित मिले थे। रायपुर में 145 समेत प्रदेश में काेरोना के 385 नए मरीजों की पहचान की गई है। रायपुर के बैजनाथपारा व ब्राह्मणपारा के अलावा बस्तर में एक-एक मरीज की कोरोना से मौत हुई है। रायपुर में 44 समेत प्रदेश में 91 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। प्रदेश में मरीजों की संख्या बढ़कर 11857 हो गई है। एक्टिव केस 3183 है। इलाज के बाद 8582 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार को 263 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक 3.67 लाख सैंपलों की जांच हुई है। वहीं रायपुर में रविवार को टोटल लॉकडाउन रहेगा। किराना, राशन, फल, सब्जी, नानॅवेज, बेकरी समेत किसी भी तरह की दुकानें नहीं खुलेंगी। सिर्फ घर-घर दूध की बिक्री सुबह 6 से 9.30 और शाम 5 से 6.30 तक की छूट रहेगी।
नए मरीजों में राजनांदगांव से 58, रायगढ़ से 19, बलाैदाबाजार व सुकमा से 18-18, दुर्ग से 17, कवर्धा से 15, बस्तर से 14, बिलासपुर से 9, गरियाबंद व कांकेर से 7-7, नारायणपुर से 5, बीजापुर व जशपुर से 4-4, बालोद, बेमेतरा, धमतरी, कोरबा, जांजगीर-चांपा, कोरिया, बलरामपुर व दंतेवाड़ा से 2-2, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर व अन्य राज्य से एक-एक मरीज शामिल हैं। राजभवन के स्टाफ लगातार संक्रमित हो रहे हैं। इस कारण 9 अगस्त तक इसे सील कर सभी सचिवालय में काम बंद कर दिया गया था। नए मरीज मिलने से सील की अवधि बढ़ाई जा सकती है। अर्जुननगर में दो दिन में 60 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि शदाणी दरबार, मंगलबाजार, रामकुंड, आमापारा, भाठागांव से नए मरीज आना बंद हो गया है। बड़ी पॉश कॉलोनियों व सोसाइटियाें से राेजाना नए मरीज आ रहे हैं। राजधानी में रोज नए मोहल्ले से मरीज मिल रहे हैं।
कोरोना सेल के मीडिया प्रभारी डॉ. सुभाष पांडेय व सीनियर कैंसर सर्जन डॉ. युसूफ मेमन का कहना है कि इसकी वजह पहले से संक्रमित मरीजों के संपर्क में आना है। सामान्य के अलावा दूसरी बीमारियों से पीड़ित लोगों की कोरोना से ज्यादा मौत हो रही है। बैजनाथपारा के 45 साल के व्यक्ति को गंभीर गैस्पिंग व सांस लेने में तकलीफ के बाद 7 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। इसी दिन उसकी मौत हो गई। बस्तर के लोहंडीगुड़ा के 25 वर्षीय युवक की जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में जान गई है।

रायपुर में करीब 4000 मरीज, एक्टिव केस 1535
रायपुर में लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। शनिवार तक मरीजों की संख्या 3979 पहुंच गई है। जबकि एक्टिव केस 1535 है। प्रदेश के आधे एक्टिव केस रायपुर में है। जबकि कुल पॉजिटिव में 35 फीसदी मरीज राजधानी के हैं। यही नहीं मौत में भी रायपुर सबसे टॉप पर है। यहां 44 मरीजों की मौत हो चुकी है। बाकी 14 जिलों में उतनी ही मौतें हुईं हैं। अन्य राज्यों के 4 लोगों की कोरोना से जान गई है। रायपुर में जो मौतें हुई हैं, उनमें 11 की कोरोना व बाकी मरीजों को दूसरी बीमारियां भी थी। डॉक्टरों का कहना है कि केवल कोरोना से भले ही मौतों की संख्या कम हो, लेकिन यह खतरनाक है। लाेग गलतफहमी में न रहें कि दूसरी बीमारी है, तभी कोरोना से मौत होगी।

बिना सूचना गंभीर मरीजों को भेज रहे सरकारी अस्पताल
प्रदेश के निजी अस्पताल बिना सूचना के कोरोना के गंभीर मरीजों को सरकारी अस्पताल रिफर कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस पर कड़ी आपत्ति की है। हेल्थ डायरेक्टर ने सभी सीएमएचओ को पत्र जारी कर कहा है कि इससे गंभीर मरीजों की जान जा रही है। गंभीर मरीजों को रिफर करने के पहले जरूरी गाइडलाइन है, जिसका पालन करना जरूरी है। कोरोना मरीजों के इलाज के लिए अनुमति प्राप्त अस्पतालों को जरूरी संसाधन जुटाने होंगे। जैसे आईसीयू में बेड बढ़ाने के साथ वेंटीलेटर की संख्या बढ़ानी होगी। दूसरी बीमारी है तो भी कोरोना के साथ इसका इलाज किया जाए। गंभीर मरीजों को शिफ्ट करने के दौरान एंबुलेंस में डॉक्टर हो। रिसीविंग डॉक्टर को हैंडओवर करने के बाद ही वहां से जाएं। जहां तक संभव हो गंभीर मरीज को रिफर करने के बजाय इलाज करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजधानी के शास्त्री सब्जी बाजार के हर दुकान में बाेर्ड लगाया गया है। जिसमें लिखा है- कृपया दूरी बनाए रखें।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/385-new-patients-in-the-state-145-cases-of-raipur-3-deaths-full-lockdown-in-the-capital-today-127599831.html

Post a Comment

और नया पुराने