सफर करने से डर रहे लोग लेकिन हावड़ा से अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन में 400 वेटिंग

कोरोना काल में भी हावड़ा से रायपुर होते हुए अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन में वेटिंग 400 पहुंच गई है। ये ट्रेन सप्ताह में केवल एक ही दिन शनिवार को रायपुर से होकर गुजरती है। हावड़ा से आने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है जबकि विपरीत दिशा की ट्रेन में भीड़ कम है। हावड़ा रूट की ट्रेनों को साप्ताहिक करने और ट्रेन को राउरकेला और हावड़ा के बीच रद्द करने से भी यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।
प्रदेश से नई दिल्ली आने-जाने वालों यात्रियों की संख्या काफी कम है। बिलासपुर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस में बड़ी संख्या में बर्थ खाली रह रही है। चूंकि मुंबई-हावड़ा सप्ताह में एक एक दिन है, इसलिए भी इस ट्रेन में यात्रियों की भीड़ ज्यादा है।

जनशताब्दी में भी यात्री घटे
रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ से आने वाली जनशताब्दी में रायपुर स्टेशन में रोजाना औसतन 450 यात्री उतर रहे हैं और 25 यात्री यहां से सवार हो रहे हैं। जबकि दो हफ्ते पहले रायपुर से औसतन सात सौ यात्री सफर करते थे। यह आंकड़ा गोंदिया से रायपुर आकर रायगढ़ जाने वाली जनशताब्दी का भी है। रायपुर समेत राज्य के दूसरे स्टेशनों से चलने वाली ये महज दो ही स्पेशल ट्रेनें हैं जिन्हें कोरोना काल में चलाया जा रहा है।
राजधानी में बर्थ ज्यादा खाली
राजधानी एक्सप्रेस के सेकेंड एसी में पूरे महीने औसतन 90 और थर्ड एसी में 142 सीटें खाली रही हैं। इस ट्रेन में डाइनेमिक फेयर लागू है, लेकिन सीट खाली रहने की वजह से यात्री भाड़ा में किसी तरह की वृद्धि नहीं हो रही है। रेलवे अफसरों ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस में रायपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या भी 60 फीसदी तक कम हो गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/people-afraid-to-travel-but-400-waiting-in-howrah-to-ahmedabad-train-127589510.html

Post a Comment

और नया पुराने