साढ़े 5 करोड़ से ई-चार्जिंग स्टेशन बनाएगा स्मार्ट सिटी

कोरोना काल में दुनियाभर में ई-वाहन सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। राजधानी में ही कई कंपनियां अपनी ई-कारें लांच कर चुकी हैं। शहर में लगभग एक हजार आटोरिक्शे भी बैटरीचलित हैं। पर्यावरण के लिए लिहाज से बेहद सुरक्षित माने जाने वाले बैटरी वाहनों को प्रमोट करने के लिए अब स्मार्ट सिटी ने राजधानी में 25 छोटे और बड़े ई-चार्जिंग स्टेशन बनाने का प्लान तैयार किया है। इस योजना में करीब साढ़े 5 करोड़ रुपए खर्च किए जाने हैं। इसका टेंडर लाॅकडाउन से पहले हुआ था, लेकिन कोई एजेंसी आगे नहीं आई थी। अब टेंडर प्रक्रिया दोबारा शुरू की जा रही है।
अफसरों ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन ठीक उसी तरह चुनी हुई जगहों पर बनाए जाएंगे, जैसे पेट्रोल पंप और गैस स्टेशन स्थापित हैं। चार्जिंग स्टेशनों को दो श्रेणियों मेंं बांटा गया है, धीमी और तेज गति से वाहनों की बैटरी चार्ज करने वाले स्टेशन। केंद्र सरकार की इलेक्ट्रॉनिक बसों को चलाने की योजना पहले ही डब्बा बंद हो चुकी है, इसलिए हाल ही में नगरीय प्रशासन विभाग ने नगर निगम रायपुर को भी ई-रिक्शों को बढ़ावा देने के लिए जून तक प्रोजेक्ट बनाने के लिए कहा है। स्मार्ट सिटी के अफसरों के मुताबिक चार्जिंग स्टेशन का इंफ्रा स्ट्रक्चर बनने के बाद ई- रिक्शों को चलाने वालों की तादाद और रोजगार दोनों बढ़ेगा। फिलहाल ई रिक्शा चलाने वालों को बैटरी चार्ज करने के लिए अपने घरों तक जाना पड़ता है। इसमें अनावश्यक रूप से उनका समय बर्बाद होता है।

स्पीड वाले चार्जिंग स्टेशन
व्हाइट हाउस, सप्रे ग्राउंड, एनआईटी, नागार्जुन पीजी कॉलेज, रविशंकर यूनिवर्सिटी, एम्स, कलेक्टोरेट गार्डन, आईएसबीटी, मल्टीलेवल पार्किंग कलेक्टोरेट, सुभाष स्टेडियम, नेहरू गांधी उद्यान यानी कुल 11 जगहों पर तेज स्पीड से इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को चार्ज करने वाले चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/smart-city-will-build-e-charging-station-with-5-and-a-half-million-127589503.html

Post a Comment

और नया पुराने