स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी में 15 अगस्त को सभी सड़क-चौराहों पर सब मिलाकर 45 जगह पुलिस ने चेकिंग प्वाइंट बना दिए हैं। यहां से गुजरनेवाली हर गाड़ी की जांच होगी। इसमें 600 से ज्यादा पुलिस वालों को लगाया गया है। इधर, पुलिस ने शुक्रवार को अभियान चलाकर नो-पार्किंग में खड़ी 236 गाड़ियां उठा लीं। इनमें से 18 वाहन जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक जहां पार्किंग नहीं है, वहां गाड़ियां खड़ी करने से जगह-जगह जाम लग रहा है। इसीलिए नो-पार्किंग स्थलों पर सख्ती की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/45-vehicles-in-the-capital-today-check-every-vehicle-127618489.html
एक टिप्पणी भेजें