परेड ग्राउंड में नहीं जा सकेंगे आम लोग

पुलिस परेड ग्राउंड पर 15 अगस्त, शनिवार को परेड तो होगी लेकिन आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। परेड में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी ही मौजूद रहेंगे। इसके लिए प्रशासन ने पास जारी कर दिया है, जिसके बिना किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल परेड की सलामी के बाद 12 कोरोना वॉरियर्स का सम्मान करेंगे। इसमें पुलिस, हेल्थ से लेकर सफाई कर्मचारी शामिल हैं। अफसरों ने बताया कि परेड मैदान की सुरक्षा के लिए 300 पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं। परेड के दौरान पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की 7 टुकड़ियां सलामी देंगी। शुक्रवार को इसका फाइनल रिहर्सल कर लिया गया। इस दौरान कलेक्टर और एसएसपी दोनों मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वीआईपी और अधिकारियों को रेड पास जारी किया गया है। उनकी गाड़ियां वालीबॉल मैदान पर पार्क होंगी। कर्मचारियों के लिए ग्रीन पास जारी किया गया है। उनके वाहन सेंटपाॅल्स स्कूल में रखे जाएंगे।
इनका होगा सम्मान : डीएसपी सतीश ठाकुर, इंस्पेक्टर भरत बरेठ, सिपाही उत्तम ठाकुर, मेडिकल अफसर डॉ. अविनाश चतुर्वेदी, लैब टेक्नॉलॉजिस्ट पवन साहू, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक स्वतंत्र रहगडाले, जोन-2 हेल्थ अफसर रवि लवानिया, सफाई सुपरवाइजर सुमीत दीप, सफाईकर्मी सुकांति सोनी, नायब तहसीलदार प्रमोद पटेल, डाटा एंट्री ऑपरेटर अतुल दुबे और सहायक परियोजना अधिकारी चुन्नीलाल शर्मा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/common-people-will-not-be-able-to-go-to-the-parade-ground-127618481.html

Post a Comment

और नया पुराने