फर्स्ट ईयर में एडमिशन कम, निजी में 50 फीसदी सीटें भरना भी अब कठिन

कॉलेजों के दाखिले पर भी कोरोना का असर पड़ा है। दूसरी लिस्ट के बाद भी इस बार फर्स्ट ईयर में एडमिशन धीमा है। सरकारी कॉलेजों को छोड़ दिया जाए तो प्राइवेट संस्थानों की अधिकांश सीटें खाली है। यही स्थिति रही तो इस बार प्राइवेट कॉलेजों में 50 प्रतिशत सीटें भरना भी मुश्किल हैं। दूसरी लिस्ट के तहत 31 अगस्त तक प्रवेश होगा। इस दिन कॉलेजों में ओपन काउंसिलिंग भी होगी।इससे पहले, फर्स्ट ईयर में दाखिले की प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू है। पहले चरण के तहत 17 अगस्त तक फार्म भरे गए। इसके अनुसार 24 अगस्त तक प्रवेश हुए। पहले चरण में सरकारी कॉलेजों में प्रवेश की स्थिति थोड़ी अच्छी रही। यहां करीब 60 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश हुआ। लेकिन प्राइवेट कॉलेजों का हाल बुरा है। पहले चरण में करीब 35 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश हुआ। अब दूसरे चरण में भी एडमिशन की रफतार धीमी है।

27 अगस्त को दूसरी चरण के तहत एडमिशन लिस्ट जारी की गई थी। 28 अगस्त तक भी कॉलेजों में प्रवेश कम हुए है। कॉलेज के अधिकारियों ने बताया कि इस बार कोरोना वायरस का असर प्रवेश पर भी पड़ रहा है। छात्र, नियमित छात्र के रूप में प्रवेश लेने से बच रहे हैं। इसलिए दाखिले नहीं हो रहे हैं। पिछले साल दूसरे चरण में प्राइवेट कॉलेजों में भी 60 से 70 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश हो गया था।

इस बार स्थिति खराब है। गौरतलब है कि फर्स्ट ईयर में एडमिशन के लिए पहले चरण में करीब 87 हजार छात्रों ने आवेदन किया था। इसके बाद भी बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई। दूसरे चरण में भी बड़ी संख्या में आवेदन मिले हैं लेकिन फिर भी कम छात्र प्रवेश ले रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/admission-reduced-in-first-year-filling-50-seats-in-private-is-also-difficult-now-127663475.html

Post a Comment

और नया पुराने