कृषि विवि में गैर शैक्षणिक पदों की भर्ती में मारामारी, 36 पदों के लिए 6 हजार फार्म

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। कुल 36 पदों के लिए विवि को करीब 6 हजार फार्म मिले हैं। इसके तहत सहायक ग्रेड-3, लैब टेक्नीशियन व फिल्ड असिस्टेंट की भर्ती होगी। वहीं दूसरी ओर विवि असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए भी प्रक्रिया चल रही है। इसके 66 पदों के लिए करीब आठ सौ दावेदार हैं।
विश्वविद्यालय के अफसरों का कहना है कि छह सरकारी कृषि कॉलेजों में सहायक ग्रेड-3, लैब टेक्नीशियन व फिल्ड असिस्टेंट की भर्ती होगी। यह सरकारी कॉलेज गरियाबंद, महासमुंद, कुरुद, कोरबा, जशपुर और छुईखदान में हैं। कुछ साल पहले यह कॉलेज शुरू हुए हैं। तीनों कॉलेजों में 12-12 पदों के लिए भर्ती होगी। कुछ महीने पहले इनके लिए आवेदन मंगाए गए थे। करीब 6 हजार से अधिक आवेदन मिले। इसके में से भी लैब टेक्नीशियन के लिए बड़ी संख्या में आवेदन मिले हैं। इसके 12 पदों के लिए करीब ढ़ाई हजार फार्म मिलले हैं। विवि से इन आवेदनों की स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके लिए पहले ही कमेटी बनाई जा चुकी है। जल्द ही पात्र व अपात्र उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो जाएगी। इस पर दावा-आपत्ति मंगायी जाएगी। फिर आगे की प्रक्रिया होगी। इससे पहले, विवि की ओर से इन्हीं छह कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई। कुल 66 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती होगी। इसके लिए करीब 900 आवेदन मिले थे। आवेदनों की जांच के बाद अब करीब आठ सौ पात्र उम्मीदवार हैं। इनके लिए ही भर्ती होगी। इस तरह से देखा जाए तो शैक्षणिक पदों की तुलना में गैर शैक्षणिक पदों के लिए आवेदन ज्यादा मिले हैं। इसलिए इसके एक-एक पद के लिए मारामारी होगी।

इंटरव्यू नहीं होगा, स्कोरकार्ड से बनेगी मेरिट
विवि के अफसरों का कहना है कि सहायक ग्रेड-3, लैब टेक्नीशियन व फिल्ड असिस्टेंट के गैर शैक्षणिक पदों की भर्ती के लिए इंटरव्यू नहीं होगा। बल्कि स्कोर कार्ड के अनुसार मेरिट तैयार की जाएगी। यह स्कोर कार्ड 100 नंबर है। इसमें बारहवीं से लेकर ग्रेजुएशन, पीजी, अनुभव समेत अन्य के लिए नंबर निर्धारित है। इसके अनुसार मेरिट सूची तैयार की जाएगी। सहायक ग्रेड-3 की भर्ती में 70 नंबर एकेडमिक रिकार्ड के लिए हैं, जबकि 30 नंबरों के लिए कंप्यूटर दक्षता परीक्षा होगी। विवि के अफसरों का कहना है कि जल्द ही पात्र-अपात्र की लिस्ट जारी होगी। भर्ती की यह प्रक्रिया अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक पूरी कर ली जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Harassment in recruitment of non-academic posts in Agricultural University, 6 thousand forms for 36 posts


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/harassment-in-recruitment-of-non-academic-posts-in-agricultural-university-6-thousand-forms-for-36-posts-127663462.html

Post a Comment

और नया पुराने