छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने सोमवार को 12 लाख 37 फेस मास्क बांटे। पूरे जिले और आस-पास के इलाकों में यह वितरण शुरू किया। सुबह मंत्री उमेश पटेल, कलेक्टर भीम सिंह, एसपी संतोष सिंह की मौजूदगी में कार्यक्रम की शुरूआत हुई। पहली बार इस बड़े स्तर पर मास्क वितरण कार्यक्रम राज्य में किया गया। दोपहर 3 बजे तक पुलिस ने मास्क वितरण किया। करीब 2 लाख 50 हजार मास्क अन्य संस्थाओं ने भी शहर में बांटे। गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में इस घटना को दर्ज किया गया है। अन्य रिकॉर्ड एजेंसियां भी इसकी तस्दीक करने में जुटी हैं।
7 लाख मास्क बांटने का लक्ष्य था लोगों के सपोर्ट की वजह से आंकड़ा 12 लाख के पार
रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि कुल 362 संगठन, 985 पुलिसकर्मियों, 7,500 वॉलिंटियर्स के सहयोग से ये काम मुमकिन हो पाया। हमने इस अभियान की शुरूआत में 7 से 8 लाख मास्क बांटने का लक्ष्य रखा था। मगर लोगों का सपोर्ट मिला। जनता ने हमें मास्क बनाकर दिए। इसलिए यह आंकड़ा 12 लाख के पार पहुंच गया। रविवार को ही मास्क एसपी ऑफिस में जमा होने बाद जिले के हर थाना इलाके में पहुंचा दिए गए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/raigarh-police-distributed-12-lakh-37-thousand-face-masks-enter-world-record-raigarh-police-mask-distribution-chhattisgarh-corona-raigarh-corona-127580500.html
एक टिप्पणी भेजें