कार की टक्कर से बाइक सवार एसईसीएल कर्मचारी की मौत, रक्षाबंधन के पर्व पर जा रहे थे गांव

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक एसईसीएल कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी अपनी पत्नी और बेटी के साथ अपने गृहग्राम रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी व बेटी भी घायल हुए हैं। हादसा गेवरा थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, सारागांव निवासी प्रदीप शर्मा एसईसीएल दीपका क्षेत्र में एपी फिटर पद पर पदस्थ थे। वह सोमवार सुबह अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक पर गृह ग्राम सारागांव रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने जा रहे थे। इसी दौरान सारागांव के पास ही मुख्य मार्ग पर एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में प्रदीप शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी और बेटी घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीण और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने प्रदीप का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से एसईसीएल में शोक व्याप्त है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक एसईसीएल कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी अपनी पत्नी और बेटी के साथ अपने गृहग्राम रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। (फाइल फोटो)


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/one-person-killed-and-two-injured-as-car-bike-road-accident-today-in-chhattisgarh-korba-127580485.html

Post a Comment

और नया पुराने