जून और जुलाई में अच्छी बारिश के कारण खारुन नदी मानसून के पहले एक महीने में ही लबालब हो गई थी, लेकिन जुलाई में कम बारिश के कारण नदी महादेव घाट के पास पूरी तरह सूख गई है। इसकी एक बड़ी वजह अनलॉक-1 के बाद ही नदी से फैक्ट्रियों को दिया जा रहा पानी भी है। जुलाई में नदी के कैचमेंट एरिया वाले रायपुर जिले में 8 फीसदी कम बारिश हुई है। इस वजह से नदी में पानी पूरे महीने कम आया है। अफसरों को उम्मीद है कि अगस्त में अच्छी बारिश होने पर नदी का जलस्तर फिर से बढ़ जाएगा और नदी में पानी नजर आएगा। फोटो : सुधीर सागर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/8-per-cent-less-rainfall-in-july-dry-kharun-near-mahadevghat-127575976.html
एक टिप्पणी भेजें