पत्नी से झगड़ा हुआ तो 58 साल के एक व्यक्ति को गुस्सा आ गया। वो उसे मारने के लिए उसकी ओर दौड़ा । मगर घर की चौखट से टकराकर गिर पड़ा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह घटना जिले के आरसमेटा गांव के बांधापारा में हुई। अब मुलमुला थाना पुलिस इस घटना की छानबीन कर रही है। फिलहाल मृतक के परिजन और पड़ोसी से पूछताछ हुई है। मृतक का नाम सुखनंदन जगत था।
पुलिस के मुताबिक सुखनंदन जगत शराबी था। वह शराब पीकर घर आया। घर में उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया। पत्नी की तरफ हमला करने की नीयत से बढ़ा मगर चौखट को देख ना सका। जब वह जमीन पर गिर पड़ा तो सुखनंदन की पत्नी ने पड़ोस में रहने वाले अपने देवर रघुनंदन को बुलाया। उसने खुदनंदन को उठाने की कोशिश की मगर तब तक उसकी मौत हाे चुकी थी। एएसआई फुलेश्वर सिंह सिदार ने बताया कि फिसलकर गिरने से आई चोट की वजह से मौत की बात पता चली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और खुलासे हो सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/an-elderly-man-going-to-murder-his-wife-has-died-in-janjgir-janjgir-pulis-is-investigating-chhattisgarh-127573948.html
एक टिप्पणी भेजें