लॉकडाउन में ऑनलाइन चल रहा था सट्टे का कारोबार, महाराष्ट्र के रैकेट से जुड़े तार

लॉकडाउन और अनलॉक के माहौल के बीच सट्‌टे बाजों ने ऑनलाइन अपने अवैध कारोबार की जड़ें मजबूत कर लीं। भिलाई में बैठे युवाओं ने ना सिर्फ छत्तीसगढ़ में सट्‌टे का धंधा फैला रखा था, बल्कि नागपुर शहर के जरिए महाराष्ट्र के लोग भी इनके संपर्क में थे। वहां भी लोग लाखों रुपए के दांव लगाया करते थे। पुलिस ने भिलाई के स्मृति नगर इलाके से 5 युवकों को इस केस में पकड़ा है।


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबीर सूचना मिली कि स्मृति नगर के एक मकान में नए-नए लोगों का आना-जाना लगा रहता है। पुलिस को यहां सट्‌टे का कारोबार संचालित होने की जानकारी मिली थी। बुधवार की सुबह टीम ने मकान में दबिश दी। यहां से आरोपी शहबाज खान , योगेश तीरथ, समीउद्दीन, ललित, नरेश खेताम नाम के युवकों को पकड़ा। आरोपियों ने बताया कि चोरी-छुपे ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए सट्टे का नेटवर्क चला रहे थे। पुलिस ने मकान से लैपटॉप, मोबाइल वगैरह बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर स्मृति नगर थाने की है। युवकों से पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है, प्रदेश में किन जगहों पर इनके सहयोगी काम कर रहे थे।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/satta-betting-racket-busted-in-bhilai-chhattisgarh-police-arrested-5-youths-from-smriti-nagar-area-127654082.html

Post a Comment

और नया पुराने