बंद कमरे में अकेले देना हाेगा एग्जाम, वेबकैम पर दिखाना होगा रूम, स्मार्टवॉच पहनना बैन, टाॅयलेट भी नहीं जा सकेंगे

द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) की ओर से 29 अगस्त को सीएस एक्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (सीएसईईटी) का आयोजन किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण की वजह से यह एग्जाम रिमोट मोड पर होगा यानी स्टूडेंट घर बैठे ऑनलाइन यह एग्जाम दे सकेंगे। आईसीएसआई की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार स्टूडेंट यह एग्जाम कंप्यूटर और लैपटॉप के जरिए ही दे सकेंगे। आईपैड के उपयोग की मनाही है।
स्टूडेंट्स को घर के किसी एक बंद कमरे में अकेले बैठकर ये एग्जाम देना होगा। एक्सपर्ट्स के अनुसार पेपर शुरू होने से पहले उम्मीदवारों को कैमरे के माध्यम से पूरा व्यू दिखाना होगा कि कमरे में उनके अलावा और कोई तो नहीं है। एग्जाम देने वाले प्रत्येक छात्र को सेफ एग्जामिनेशन ब्राउजर इंस्टॉल करना होगा, ये सभी के लिए कंपल्सरी है। यह यूनिक आईडी नंबर, डेट ऑफ बर्थ और पासवर्ड डालकर छात्र इंस्टॉल कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें icseet.azurewebsites.net लिंक पर विजिट करना होगा। परीक्षा में कुल 140 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुछ प्रश्न एक और कुछ दो अंकों के होंगे। पेपर कुल 200 अंकों का होगा। इसे सॉल्व करने के लिए 120 मिनट मिलेंगे। ऑनलाइन टेस्ट के दौरान स्टूडेंट को वॉशरूम जाने तक की परमिशन नहीं होगी। रफ वर्क के लिए रफ पेपर भी यूज नहीं कर सकेंगे। स्टूडेंट्स के मन में आने वाले सवालों का जवाब देने के लिए आईसीएसआई ने कुछ सवाल और उनके जवाब भी जारी किए हैं।
...ताे फिर से लेंगे परीक्षा
एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर किसी टेक्निकल एरर के कारण स्टूडेंट ऑनलाइन एग्जाम नहीं दे पाते ताे आईसीएसआई की ओर से उनके लिए दाेबारा एग्जाम कंडक्ट किया जाएगा। इंटरनेट कनेक्टिविटी न हाेने, लाॅगइन न हाेने जैसी प्राॅब्लम की वजह से स्टूडेंट परीक्षा देने से वंचित न रहें, इसे ध्यान में रखकर ये निर्णय लिया गया है।

सवाल-जवाब से समझिए परीक्षा के नियम
सवाल - एंट्रेंस एग्जाम के दौरान किन चीजों को उम्मीदवार अपने पास नहीं रख सकेंगे?
जवाब - स्टूडेंट अपने पास हाथ से लिखी कॉपी या प्रिंटेड नोटबुक, मोबाइल, हेडफोन, ईयरफोन, पेजर, ब्लूटूथ, डिजिटल डायरी, स्मार्टवॉच, हेल्थ बैंड और किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक आइटम नहीं रख सकेंगे। एग्जाम के दौरान पेंसिल और पेन का ही उपयोग कर सकेंगे।
सवाल - कोई प्रॉब्लम होने पर क्या अतिरिक्त समय दिया जाएगा?
जवाब - ऑनलाइन टेस्ट देते समय अगर बिजली चली जाती है या फिर नेटवर्क कनेक्शन की समस्या आती है तो ऐसे स्टूडेंट्स को अधिकतम 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
सवाल - प्राॅक्टर (निरीक्षक) किन परिस्थिति में एक्शन ले सकता है?
जवाब - परीक्षा के दौरान वेबकैम पर चेहरा न दिखाई देने पर और अगर प्रोफाइल से फेस न मिलने पर प्राॅक्टर एक्शन ले सकता है।
सवाल - क्या पेपर के दौरान परीक्षार्थी टॉयलेट जा सकेंगे, ब्रेक ले सकेंगे?
जवाब - इसकी अनुमति नहीं होगी, अगर कोई भी विद्यार्थी परीक्षा के दौरान ब्रेक लेता है तो माना जाएगा कि वे अनुचित साधनों का सहारा ले रहा है। इसलिए परीक्षा के दौरान इन पर पाबंदी लगाई गई है।
सवाल - वाइवा होगा या नहीं?
जवाब - वाइवा करिकुलम में शामिल है, लेकिन रिमोट मोड से एग्जाम कंडक्ट के कारण इस बार वाइवा के पोर्शन को हटा दिया गया है। इस बार वाइवा नहीं होगा।
सवाल - टेस्ट की वैलेडिटी कब तक होगी?
जवाब - सीएसईईटी का परीक्षा परिणाम घोषित होने के एक साल बाद तक स्कोर कार्ड वैलिड रहेगा। एक साल तक पढ़ाई शुरू नहीं करते तो दोबारा एग्जाम देना होगा।

वेबकैम और ऑडियो हो एक्टिव एडमिट कार्ड का प्रिंट जरूर लें

  • एग्जाम के दौरान वेबकैम और सिस्टम का ऑडियो एक्टिव होना कंपल्सरी है। एक्सपर्ट सीएस नितिन अग्रवाल ने बताया कि पेपर के दौरान वेबकैम से स्टूडेंट की हर एक्टिविटी पर नजर रखी जाएगी। स्टूडेंट अगर बार-बार कंप्यूटर की स्क्रीन के बजाय इधर-उधर देखते हैं, किसी से बात या चीटिंग करते हैं ताे उन्हें डिस्क्वालिफाई किया जा सकता है।
  • स्टूडेंट्स काे एडमिट कार्ड की हार्डकाॅपी एग्जाम के दाैरान वेबकैम की मदद से स्क्रीन पर दिखानी हाेगी। लिहाजा, सभी स्टूडेंट एडमिट कार्ड का प्रिंट जरूर ले लें।
  • एग्जाम के दाैरान आईडी प्रूफ भी दिखाना हाेगा। लिहाजा, पेपर शुरू हाेने से पहले आधार कार्ड या अन्य आईडी प्रूफ साथ जरूर रखें।
  • आईसीएसआई ने दाे माेबाइल नंबर भी जारी किए हैं। अगर किसी काे काेई टेक्निकल प्राॅब्लम हाे ताे 9513850016 और 9513850025 पर संपर्क कर सकते हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Will have to give exam in closed room alone, have to show room on webcam, wear smartwatch, ban, toilet will not be able to go


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/will-have-to-give-exam-in-closed-room-alone-have-to-show-room-on-webcam-wear-smartwatch-ban-toilet-will-not-be-able-to-go-127656638.html

Post a Comment

और नया पुराने