ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष बने सीएम भूपेश, होरा महासचिव

छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ (सीओए) के अध्यक्ष पद के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को निर्विरोध चुना गया। महासचिव पद के लिए गुरुचरण सिंह होरा के नाम पर मुहर लगी। उनके विपक्ष में कोई खड़ा नहीं हुआ था। दोनों ही पदाधिकारी छत्तीसगढ़ टेनिस एसाेसिएशन के अध्यक्ष और सचिव हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए करीब एक घंटे तक वोटिंग हुई। इसमें सहीराम जाखड़ ने 44 वोट से चुनाव जीतकर कोषाध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाया। सहीराम को 52 वोट मिले, जबकि फिरोज अंसारी को महज 8 वोट ही मिले। नई कार्यकारिणी 2020 से 2024 तक के लिए चुनी गई है। अध्यक्ष बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ओलिंपिक खेलों के अलावा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। वीआईपी रोड स्थित एक होटल में आयोजित सीओए के विशेष समान्य सभा में नई कार्यकारिणी के नाम की घोषणा की गई। सीओए के अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष के एक-एक पद सहित उपाध्यक्ष के 10 पद, सहसचिव के 6 पद के अलावा कार्यकारणी के 12 पदों के लिए 51 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सीओए के लगातार तीन बार अध्यक्ष और बलदेव सिंह भाटिया लगातार दो बार महासचिव रहे थे।
नए पदाधिकारी

  • अध्यक्ष: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (अध्यक्ष, टेनिस)
  • महासचिव: गुरुचरण सिंह होरा (सचिव, टेनिस)
  • कोषाध्यक्ष: सहीराम जाखड़ (स्विमिंग)


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Olympic Association president CM Bhupesh, Hora general secretary


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/olympic-association-president-cm-bhupesh-hora-general-secretary-127599867.html

Post a Comment

और नया पुराने