फिल्म प्लेबैक में लीड रोल कर रही हैं शहर की स्पंदना, भोपाल गैस त्रासदी पर बेस्ड वेब सीरीज में दिखेंगी उन्नति

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े शहर के कलाकार जल्द ही वेब सीरीज और फिल्म में नजर आएंगे। देश अनलॉक होने के साथ ही फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग शुरू हो चुकी है। मल्टीप्लेक्स अभी भी बंद हैं, इसलिए अमिताभ और आयुष्मान जैसे बड़े कलाकारों की तरह शहर के कलाकारों की फिल्म भी ओटीटी प्लेटफाॅर्म पर ही रिलीज करने की तैयारी है। पेंटालून फेमिना मिस इंड़िया कांटेस्ट में मिस टैलेंट का टाइटल जीत चुकी उन्नति दावड़ा भोपाल गैस त्रासदी पर बन रही वेब सीरीज में लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं, फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में मिस गेटवे गॉडेस का टाइटल जीतने वाली पी. स्पंदना नायडू टाइम ट्रैवल पर बेस्ड तेलुगू मूवी प्ले बैक में लीड एक्ट्रेस के किरदार में दिखेंगी।

फिल्म में टाइम ट्रैवल कर लगभग 100 साल पीछे की दुनिया में जाएंगे कलाकार
पी.स्पंदना नायडू जल्द ही तेलुगू फिल्म प्ले बैक में नजर आएंगी। डायरेक्टर हरि प्रसाद के निर्देशन में बन रही फिल्म में स्पंदना और दिनेश तेज लीड रोल में हैं। स्पंदना ने बताया, मार्च से पहले ही फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी थी। फिल्म देशभर में मल्टीप्लेक्स में रिलीज करने की प्लानिंग थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण रिलीज टलती गई। फिल्म अक्टूबर में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। ये टाइम ट्रैवल पर बेस्ड थ्रिलर मूवी है। इसकी ज्यादातर शूटिंग हैदराबाद में ही हुई है। मूवी के किरदार किसी खास वजह से टाइम ट्रैवल कर लगभग 100 साल पीछे यानी 1900 के दौर में चले जाते हैं। लगभग 2 घंटे 15 मिनट की ये मूवी सितंबर में ऑनलाइन रिलीज की जाएगी। जिन्हें तेलुगु नहीं आती वो स्क्रीन पर इंग्लिश में लिखे सब-टाइटल से फिल्म की कहानी देख-समझ सकेंगे।

वेब सीरिज की शूटिंग पूरी, टीजर इसी महीने होगा लॉन्च हिमाचल में शूट हुए पंजाबी एलबम में भी आएंगी नजर

मर्णिकर्णिका मूवी में नजर आ चुकीं उन्नति दावड़ा जल्द ही भोपाल गैस त्रासदी पर बेस्ड वेब सीरीज और अपने होम प्रोडक्शन के म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी। दोनों की शूटिंग हो चुकी है। उन्नति ने बताया, इस महीने के अंत तक वेब सीरिज लॉन्च करने की प्लानिंग है। इसकी शूटिंग मार्च में ही खत्म हो चुकी है। 15 दिन के के भीतर टीजर लॉन्च कर दिया जाएगा। इसमें भोपाल गैस त्रासदी की वजह से बर्बाद होने वाले परिवारों का दर्द भी देखने मिलेगा। वेबसीरिज में सावधान इंडिया फेम सुशांत सिंह भी नजर आएंगे। उन्नति इसमें ड्रग सप्लाय करने वाली युवती के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, इसी महीने वे पंजाबी म्यूजिक एलबम में भी नजर आएंगी। एलबम में दो पंजाबी गाने हैं। इसकी शूटिंग हिमाचल में की गई है। दोनों गानों ऐसे कपल की स्टोरी देखने को मिलेगी जिनकी मुलाकात एक ट्रिप के दौरान होती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पी.स्पंदना नायडू।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/citys-vibrancy-is-playing-the-lead-in-film-playback-unabhuti-will-be-seen-in-a-web-series-based-on-bhopal-gas-tragedy-127600033.html

Post a Comment

और नया पुराने