रायपुर में खौलते पानी में गिरी ढाई साल की बच्ची, देर रात उपचार के दौरान मौत

छत्तीसगढ़ के रायपुर में खौलते हुए पानी में गिरने से सोमवार को ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची खेलते समय गर्म पानी से भरे बर्तन में गिर गई थी। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 5 दिन बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया। हादसा उरला थाना क्षेत्र के बिरगांव का है।

जानकारी के मुताबिक, बिरगांव निवासी रमेश ध्रुव मजदूरी करता है। उसकी पत्नी ने 12 अगस्त की शाम चूल्हे में पानी गर्म करने के लिए रख दिया। इसके बाद वह अपने काम में लग गई। चूल्हे पर रखा पानी खौलने लगा। इस दौरान उनकी ढाई साल की बच्ची वंदना वहीं खेल रही थी। खेलते हुए वह चूल्हे के पास चली गई और बर्तन में जा गिरी।

बच्ची की मां ने उसे बर्तन से निकाला
बच्ची की रोने की आवाज सुनकर उसकी मां दौड़ते हुए आई और उसे बाहर निकाला। तब तक बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई थी। परिजन उसे लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। वहां पिछले पांच दिनों से उसका उपचार चल रहा था। इस बीच सोमवार को बच्ची ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज करके शव परिजनों को सौंप दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/chhattisgarh-2-5-years-girl-falls-in-boiling-water-died-during-treatment-in-raipur-hospital-127626622.html

Post a Comment

और नया पुराने