जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने पामगढ़, शिवरीनारायण और मुलमुला क्षेत्र के गांव में साप्ताहिक बाजार पर रोक लगा दी है। क्षेत्र का प्रमुख मवेशी बाजार कुटीघाट में लगता है, वह भी नहीं लगेगा। एसडीएम अनुपम तिवारी ने जनपद पंचायत पामगढ़ के सीईओ व पामगढ़, शिवरीनारायण और मुलमुला थाना प्रभारियों को कलेक्टर के आदेश पर सामूहिक हाट बाजार पर प्रतिबंध लगाने पत्र जारी किया है। मुलमुला थाना क्षेत्र के मुलमुलामें सोमवार तथा गुरुवार, पंचायत में रविवार, गुरुवार और कोनार पंचायत में मंगलवार को कुटीघाट पर मवेशियों के साथ सब्जी बाजार लगाया जाता है।
व्यापारियों को परेशानी
सभी पंचायत जनसंख्या के हिसाब से बड़े है। जहां व्यापारी बाजार लगाने दूर-दूर से आते हैं। गांव में भी ज्यादातर लोग बाजार पर ही निर्भर रहते हैं। गांव में ज्यादातर किसान बाड़ी में लगाई सब्जियों को बाजार में बेचा करते हैं। प्रतिबंध से उन्हें परेशानी होंगी ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/janjgeer/news/coronas-havoc-kutighat-cattle-market-will-not-be-seen-on-tuesday-127603629.html
एक टिप्पणी भेजें