यह बाराद्वार रेल्वे स्टेशन के ठीक सामने की तस्वीर है, जहां बारिश होने के कारण इन दिनों पानी एवं कीचड़ भरा हुआ है एवं कीचड़ को पार कर जाने के लिए लोगों की मजबूरी बन गई है।
बाराद्वार रेलवे स्टेशन के सामने इन दिनों गंदगी के साथ पानी एवं कीचड़ भरा हुआ है, रेलवे स्टेशन के ठीक बगल में ही रैक पाइंट होने के कारण रेल्वे स्टेशन के सामने से होकर ही बड़ी गाड़ियों की रैक पाइंट में आवा जाही होती है। जिसके कारण यहां की सड़कें, गड्ढों एवं कीचड़ में तब्दील हो गई हैं। जिसके कारण रेक पाइंट के साथ अब रेलवे स्टेशन के सामने में भी पानी एवं कीचड़ भर जा रहा है।
कॉलोनीवासी भी परेशान- रेलवे कालोनी में रह रहे कर्मचारियों के लिए भी शहर का बाजार आने के लिए यही एकमात्र रास्ता है, जिनको भी बहुत परेशानियां हो रही हैं, लेकिन रेलवे द्वारा इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। रैक पाइंट से अच्छी आवक होती हैं लेकिन सड़क मरम्मत या निर्माण सहित अन्य सुविधाओं का विस्तार करने में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
सड़क के गड्ढों को भरने डाली बजरी, अब आवागमन और भी खतरनाक
बरसात में मुलमुला क्षेत्र के सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। इनको भरने के लिए बजरी डाली गई है, जो गाड़ियों के चलने से पूरी सड़क पर फैल गई है।इससे सड़क और भी खतरनाक हो गई है। वहीं विभाग के कर्मचारी कुछ गड्ढों को भरने के लिए सड़क किनारे बजरी रख कर करीब हफ्ते भर से भूल गए हैं। इसी प्रकार कुटीघाट के पास बजरी के ढेर सड़क पर लगे है। जांजगीर-चांपा एवं बिलासपुर जिले को जोड़ने वाला लीलागर नदी पर बना पुलिया के रास्ते पर भी गड्ढे हो गए है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/janjgeer/news/passengers-and-colony-residents-upset-due-to-water-and-mud-filled-in-front-of-the-station-127603633.html
एक टिप्पणी भेजें