सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में प्रवेश की सूचना मोबाइल पर

नए सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में प्रवेश के लिए सूचना पैरेंट्स के मोबाइल पर भेजी जाएगी। तीनों इंग्लिश स्कूलों में दाखिले के लिए प्रक्रिया अंतिम दौर में है। 17 अगस्त को सीटें आबंटित की सकती हैं। इस तारीख को ही पैरेंट्स को सूचना भी भेजी जा सकती है।
प्रवेश के लिए तैयारी की जा रही है। अफसरों ने बताया कि नए इंग्लिश स्कूलों के लिए जितने भी आवेदन आए थे, उनकी जांच की जा चुकी है। लॉटरी व मेरिट के आधार पर सीटों का आबंटन होगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। जल्द ही प्रवेश की सूचना जारी होगी। गौरतलब है कि राजधानी में इस साल तीन सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल खुले हैं। इसमें आरडी तिवारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमापारा, बीपी पुजारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजातालाब और शहीद स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फाफाडीह शामिल हैं। इंग्लिश मीडियम के रूप में परिवर्तित हुए इन स्कूलों की डिमांड पहले ही साल खूब है। प्रवेश के लिए बड़ी संख्या में आवेदन मिले हैं। जल्द ही यह तय हो जाएगा कि इस साल किन्हें प्रवेश मिलेगा।
प्राइमरी की सीटों का आबंटन लॉटरी से होगा
शिक्षाविदों ने बताया कि सरकार इंग्लिश मीडियम स्कूलों में कक्षा पहली से लेकर बारहवीं तक की पढ़ाई होगी। प्राइमरी कक्षाओं में प्रवेश के लिए बड़ी संख्या में आवेदन मिले हैं। इसलिए सीटों के आबंटन के लिए लॉटरी होगी। इसी तरह मिडिल व हाई और हायर सेकेंडरी की कक्षाओं के लिए भी आवेदन ज्यादा मिल हैं लेकिन इन कक्षाओं के सीटों का आबंटन लॉटरी से होने की संभावना कम है। इसके लिए मेरिट बनायी जा सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/admission-notice-of-government-english-medium-schools-on-mobile-127616252.html

Post a Comment

और नया पुराने