स्मार्ट सिटी इस महीने के अंत तक बूढ़ा तालाब के अंदर के घेरे में किए जाने वाले दूसरे चरण के कामों का टेंडर निकालने की तैयारी कर रहा है। जनप्रतिनिधियों की मंजूरी के बाद अगले हफ्ते में इसको फाइनल कर लिया जाएगा। मेयर एजाज ढेबर के मुताबिक शहर के ऐतिहासिक महत्व के इस स्थल को संरक्षित और संवर्धित करने के साथ नए जमाने के हिसाब से शहर के लोगों के लिए एक बेहतर व मॉडल स्पॉट बनाया जाएगा। स्मार्ट सिटी की कंसल्टेंट एजेंसियों के अलावा इसके इंजीनियर भी सर्वे और अंदर किए जाने वाले कामों का प्रजेंटेशन बनाने में जुटे हैं। गुरूवार को भी स्मार्ट सिटी की टीम ने यहां सर्वे किया है।
जानकारी के मुताबिक इसमें व्यू प्वाइंट कहां-कहां बनाने हैं इसे लेकर प्लान बनाया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के आफिस के सामने भी यहां व्यू प्वांइट बनाने की रूपरेखा बनाई जा रही है। करीब 30 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में आउटर के अलावा इनर सर्किल में भी बहुत सारे काम किए जाने हैं। यहां पर बोटिंग रेस्टारेंट, वाटर स्पोर्ट्स जैसी सुविधाओं को भी व्यवस्थित किया जाना है। अंदर भी लोगों को चहलकदमी के साथ आकर्षक नजारा देखने को मिले इसके लिए भी छोटे-छोटे पैच में थीम बेस्ड सौंदर्यीकरण काम बिंदुवार शामिल किए जा रहे हैं। बूढ़ा तालाब में स्मार्ट सिटी ने करीब 18 करोड़ की लागत में एसटीपी का काम भी शुरू किया था, लेकिन अभी तक ये अंजाम तक नहीं पहुंच पाया है।
"बूढ़ा तालाब शहर की विरासत है, इसे इसी रूप में आम लोगों की सलाह से संरक्षित संवर्धित और री डेवलप करेंगे। आउटर सर्किल के बाद इनर सर्किल के दूसरे चरण के काम जल्द शुरू करने पर हमारा जोर है।"
-एजाज ढेबर, मेयर, ननि
"बूढ़ा तालाब के इनर सर्किल में किए जाने वाले कामों का प्रजेंटेशन जनप्रतिनिधियों को दिया जाएगा। इसके बाद मिले सुझाव संशोधन और मंजूरी के बाद महीने के आखिरी तक टेंडर जारी कर देंगे।"
-एसके सुंदरानी, जीएम, स्मार्ट सिटी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/older-inner-plan-will-be-available-by-the-end-of-the-month-like-rest-water-sports-127616247.html
एक टिप्पणी भेजें