राजधानी में कोरोना संक्रमितों की तेजी से बढ़ती संख्या को ध्यान में रखतेे हुए स्वास्थ्य विभाग ने नए कोविड सेंटर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जगह और भवनों की तलाश शुरू हो गई। नए सेंटर बनाकर एक हजार बेड बढ़ाए जाएंगे, ताकि मरीजों को वहां रखा जा सके। इसके लिए नया रायपुर स्थित आयुष विश्वविद्यालय की दोनों ब्लॉक के भवन लिए गए हैं।
यहां 400 बेड लगाए जाएंगे। सड्डू व गुढ़ियारी स्थित प्रयास के दोनों केंद्रों को भी कोविड सेंटर में तब्दील किया जा रहा है। वहां भी दो-दो सौ बेड लगेंगे। इसके अलावा कुछ और भवनों को अगले चार-पांच दिन के भीतर कोविड सेंटर के रूप में तब्दील करने की तैयारी है। हेल्थ अफसरों के अनुसार राजधानी में फिलहाल एम्स में 500 बेड, मेडिकल कॉलेज (अंबेडकर अस्पताल) में 500, माना अस्पताल में 100, लालपुर सेंटर में 100, फुंडहर में 230, इंडोर स्टेडियम कोविड सेंटर में 260, आयुर्वेद अस्पताल में 200 व ईएसआईसी गायत्री कोविड हॉस्टिपल में 200 बेड हैं।
अब राधास्वामी सत्संग परिसर में भी सेंटर बनने से काफी संख्या में बेड लगाए जाएंगे। इसके अलावा नए सेंटरों के लिए जगह तलाशी जा रही है। इसके लिए कालेज भवन और हास्टल भवनों को देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बिना लक्षण वाले पाजिटिव मरीजों को होम आइसोलेशन की सुविधा तय दिशा-निर्देश के अनुसार जांच के बाद दी जा रही है।
उन्हीं को अनुमति दी जा रही है जिनके घर में बिलकुल अलग कमरे और शौचालय हों तथा बाकी परिवार के लिए भी अलग सुविधा रहे। इसके अलावा अब निजी अस्पतालों में भी बड़ी संख्या में लोग पेड सुविधा लेकर एडमिट हो रहे हैं। शासन की तरफ से सभी सेंटर में भर्ती और इलाज से लेकर भोजन की व्यवस्था भी मुफ्त है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/preparations-to-build-new-covid-center-so-that-one-thousand-beds-can-be-increased-127662946.html
एक टिप्पणी भेजें