प्रदेश में मंगलवार की रात से शुरू हुई बारिश प्रदेश के कई हिस्से में गुरुवार रात से शुक्रवार को दोपहर तक बड़ी आफत में तब्दील हो गई। बिलासपुर-सरगुजा संभाग में कम से कम 9 शहरों-कस्बों में 24 घंटे में 20 सेमी से ज्यादा पानी बरस गया। लगभग सारे नदी-नाले लबालब होने से सैकड़ों गांव शेष प्रदेश से कट गए। यहां तक कि कोल्हान नाले पर रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग भी कुछ घंटे के लिए बंद हो गया। प्रदेश में 24 घंटे में ही लगभग 5 सेमी और रायपुर में 170 मिमी बारिश हुई है।
गुरुवार से शुक्रवार के बीच प्रदेश में इतनी जबरदस्त बारिश हुई कि बारिश मापने वाले राज्यभर के 150 में से 51 सेंटरों में 100 मिमी (10 सेमी) से अधिक वर्षा रिकॉर्ड हो गई। जबकि उत्तरी छत्तीसगढ़ के 9 सेंटरों में 200 मिमी (20 सेमी) से ज्यादा बारिश मापी गई है। मौसम विज्ञानियों ने शनिवार को भी राज्य में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
उत्तरी छत्तीसगढ़ में मस्तूरी में 220, चांपा में 227, जांजगीर में 212, शक्ति में 242, अकलतरा में 283, पामगढ़ में 262, बलौदा में 210, रायगढ़ में 202 और पुसौर में 265 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। इन सभी जगहों पर 24 घंटे के दौरान 200 मिमी और उससे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई।
20 सेमी तक वर्षा
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश 100 सेंटरों में 10 सेमी तक बारिश हुई, 9 सेंटरों में 20 सेमी तक पानी गिरने की जानकारी मिली है।
इस वजह से बारिश
कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी छत्तीसगढ़ और लगे हुए झारखंड में था। साथ ही चक्रवात भी था, जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हुई।
सीएम बोले- राहत दें
सीएम भूपेश बघेल ने अफसरों से कहा है कि लोगों की जान बचाएं और पीड़ितों को राहत कैंपों में भेजा जाए और भोजन-पानी की व्यवस्था करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/it-rained-all-over-chhattisgarh-for-3-days-173-mm-water-dropped-in-raipur-in-24-hours-127663113.html
एक टिप्पणी भेजें