लॉकडाउन आगे बढ़ने के बाद अब कॉलेजों में एडमिशन और एग्जाम का शेड्यूल बिगड़ा है। कॉलेजों में 25 अगस्त तक फॉर्म भरे जाने थे। इसके बाद मेरिट लिस्ट निकलती, एडमिशन के साथ ही एग्जाम भी शुरू होने थे। डिग्री कॉलेज में भी 27 अगस्त से एग्जाम शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन लॉकडाउन होने की अब इसे टालना पड़ेगा। छात्र संगठनों के पदाधिकारियों ने भी स्टूडेंट्स की परेशानी देखते हुए तारीख आगे बढ़ाने की मांग रखी है। शहर में 30 अगस्त तक लॉकडाउन है। कॉलेज प्रबंधनों का कहना हैं कि एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट जारी करने के बाद स्टूडेंट्स को भौतिक रूप से उपस्थित होना जरूरी होता है, अभी संक्रमण का भी खतरा है।
इसे देखते हुए समय बढ़ाना जरूरी है, वहीं डिग्री कॉलेज में 27 तारीख से ऑनलाइन एग्जाम के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स ऑनलाइन पेपर देने के बाद उत्तर पुस्तिका डाक के जरिए या ऑनलाइन वापस भेजनी है। अभी के हालात में यह भी संभव नहीं है, एनएसयूआई के अध्यक्ष आरिफ हुसैन ने बताया कि लॉकडाउन में स्टूडेंट्स को कॉलेज बुलाना संभव नहीं है। इसलिए डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल से बात की है, इसमें समय आगे बढ़ाया जाएगा।
प्रोफेसरों का कहना है कि एडमिशन की तारीख आगे बढ़ती है तो प्रवेश के लिए कम समय मिलेगा। 15 सितंबर तक कुलपति के विशेष अनुमति से एडमिशन प्रोसेस होना है, हालांकि शासन निर्देश के अनुसार ऑनलाइन पढ़ाई सितंबर के प्रथम सप्ताह से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इधर कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच एग्जाम और एडमिशन को लेकर गर्ल्स कॉलेज के प्रिंसिपल अतुल श्रीवास्तव ने सरकार और विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर सुझाव मांगा है। डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ एके तिवारी ने बताया कि लॉकडाउन से एग्जाम और एडमिशन दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/admission-and-exam-schedule-in-colleges-impaired-by-lockdown-127646643.html
एक टिप्पणी भेजें