6 मई को पुसौर के तेतला में पेपर मिल के रिसाइकल चेंबर की सफाई करते वक्त जहरीली गैस बनने से सात मजदूर गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। लगभग साढ़े तीन महीने बाद इनमें से एक युवक की रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह युवक हादसे के बाद से कौमा में था।
तेतला गांव में आरडी गुप्ता की शक्ति पेपर मिल लॉकडाउन के कारण बंद पड़ी थी । मिल को चालू करने के लिए साफ सफाई की जा रही थी। कुछ मजदूर फैक्ट्री के अंदर रिसाइकल चेंबर की सफाई करने की तैयारी कर रहे थे। जिसमें मिल में काम करने वाले मजदूर डोलमणि सिदार (35), सुरेंद्र गुप्ता (28) अपधर मालाकार (40), पुरन्धन कुमार (21), अनिल कुमार (22), निमाणी भोय (40), रंजीत सिंह (34) अचेत हो गए ।
सभी घायलों को रायगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसमें से हालत गंभीर होने पर सुरेंद्र गुप्ता सहित तीन लोगों को रायपुर रेफ र किया गया था । सुरेंद्र हादसे के बाद से ही कोमा था, जिसकी रविवार सुबह मौत हो गई गई। थाना प्रभारी पुसौर ने बताया कि घटना की जानकारी गांव के लोगों से मिली है, मामले की छानबीन कराई जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/one-died-after-3-and-half-months-127646646.html
एक टिप्पणी भेजें