पार्षद मृत्युंजय दुबे की मौत की झूठी खबर फैली, खुद वीडियो जारी कर कहा- स्वस्थ हूं मैं

शहर में पार्षद मृत्युंजय दुबे की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत की खबर फैल गई। खबर पूरी तरह से झूठी निकली, एक स्थानीय न्यूज पोर्टल ने तथ्यों को बिना जांचे लोगों के सामने पेश कर दिया। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े पार्षद का मसला था, देखते ही देखते खबर शहर के हर हिस्से में पहुंच गई। पार्षद के घर पर लोग आना शुरू हो गए। तब पार्षद ने खुद एक वीडियो संदेश सोशल मीडिया में जारी कर खुद को स्वस्थ बताया।


पार्षद का संदेश


इस वजह से हुआ कंफ्यूजन
इस खबर के वायरल होते ही 500 से अधिक फोन पार्षद के पास आ चुके हैं। दैनिक भास्कर से मृत्युंजय दुबे ने बताया कि दरअसल वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की आज मौत हुई है। इसकी जानकारी मीडिया में पहुंची और गलतफहमी में मेरे निधन का समाचार वायरल कर दिया गया। इस बारे में संबंधित समाचार संस्थान से मेरी बात हुई उन्होंने अपनी गलती स्वीकारी है। अब गलती हो जाती है इसमें क्या किया जा सकता है, लेकिन मैं ठीक हूं सब कुछ ठीक है।


रोका संक्रमण का खतरा
पार्षद मृत्युंजय दुबे ने बताया कि वार्ड में बीजेपी के जिस नेता की मौत हुई वो दोपहर के वक्त कोरोना जांच करवाने गए थे। तबीयत ठीक नहीं थी उनकी वापस आते वक्त उनकी मौत हो गई। परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी में था, मुझे आशंका हुई कि वो कोरोना संक्रमित हो सकते हैं। परिजनों से मैंने बात की शव को अलग कमरे में रखवाया। नगर निगम से उनके मकान को सैनिटाइज करवाया। जिला प्रशासन ने एक टीम भेजी जांच में मृतक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। शव के संपर्क में परिवार के लोगों या मोहल्ले के लोगों को नहीं आने दिया गया। इसके बाद कोविड प्रोटोकॉल के तहत पीपीई किट पहनकर 4 परिजन ने उनका अंतिम संस्कार किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर रायपुर की है। सुंदर नगर इलाके में अब तक 30 से अधिक कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। मृत्युंजय इसी इलाके से पार्षद हैं।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/false-news-of-the-death-of-bjp-councilor-of-raipur-spread-councilor-dies-from-corona-the-news-of-the-death-of-mrityunjay-dubey-raipur-chhattisgarh-127647519.html

Post a Comment

और नया पुराने