शहर में एक युवक की हत्या कर दी गई। बीती रात शक्ति नगर इलाके में कुछ लड़कों ने युवक के साथ मारपीट की थी। मोहल्ले के लोगों ने घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया। सोमवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। शाम को मोहल्ले के लोगों के साथ मृत युवक के घर वालों ने खम्हारडीह थाने का घेराव कर दिया। लोग आरोपी युवकों को कड़ी कार्रवाई करने की मांग के साथ हंगामा कर रहे थे। कुछ देर बाद पुलिस ने लोगों को शांत करवाया। अब शंकर नगर इलाके से लगे इस मोहल्ले में पुलिस भी निगरानी रख रही है ताकि हालात ना बिगड़े।
पुलिस के मुताबिक रविवार की रात मोहल्ले में नुआखाई (ओडिशा का नव वर्ष की तर्ज पर मनाया जाने वाला त्योहार) का जश्न मनाया जा रहा था। 29 साल के फुलचंद बाघ का भाई कुछ लड़कों के साथ डीजे साउंड सिस्टम लगाकर नाच रहा था। फुलचंद अपने भाई को घर ले जाने के लिए वहां पहुंचा। उसने नाच-गाना बंद करने को कहा। इसपर आरोपी कन्हैया बाघ, सुमित तांडी, छोटू, गोलू नाम के लड़कों ने फुलचंद पर हमला कर दिया था। इन युवकों को खम्हारडीह पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/youth-killed-in-shakti-nagar-of-raipur-incident-occurred-during-the-festival-of-nuakhai-chhattisgarh-raipur-murder-shankar-nagar-127647465.html
एक टिप्पणी भेजें