शहर के विधायक और नगर निगम के महापौर देवेंद्र यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह रिपोर्ट रैपिड टेस्ट से आई है। इस शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित राजनांदगांव के एक कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मी की मौत हो गई। भिलाई और दुर्ग इलाके में बीती रात कुल 55 संक्रमित मिले थे। दूसरी तरफ राजनांदगांव जिले में 20 संक्रमितों की पहचान हुई थी। जिस पुलिसकर्मी की मौत हुई उनका इलाज रायपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था।
विधायक ने कहा जल्द लौटूंगा
देवेंद्र यादव ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ महसूस होने की वजह से मैं होम आइसोलेशन पर था। रैपिड टेस्ट में मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। किसी को भी चिंतित होने की ज़रूरत नहीं है, पिछले दिनों में किसी से भी सम्पर्क में नहीं आया हूँ । जल्द स्वस्थ होकर आपके बीच वापस आऊँगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/bhilai-mla-devendra-yadav-got-corona-corona-infected-policeman-of-rajnandgaon-has-died-127577125.html
एक टिप्पणी भेजें