रविवार को सोशल मीडिया पर प्रदेश की राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच भाई-बहन वाला प्यार दिखा। राज्यपाल ने सीएम को राखी भेजी। उन्होंने इसके साथ एक चिट्ठी भी दी। राज्यपाल ने इस चिट्ठी में सीएम बघेल के लिए लिखा कि आपके नेतृत्व में राज्य सरकार अच्छा काम कर रही है। कोरोना संक्रमण पर रोक लगाने पर भी बेहतर काम हो रहा है।
राज्यपाल की राखी
सीएम का जवाब
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल को राखी के शगुन के तौर पर रुपए और तोहफे में एक साड़ी भेजी। इसके साथ उन्होंने भी राज्यपाल के नाम चिट्ठी दी। इस चिट्ठी में लिखा था कि - आपका संरक्षण मेरे और राज्य के लिए सौभाग्य का विषय है। मुख्यमंत्री के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करने, कोरोना महामारी से निपटने और प्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने के लिए आपने मेरा जो उत्साहवर्धन किया है, उसके लिए मैं सदैव आपका आभारी रहूूंगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/chhattisgarh-governor-anusuiya-uike-has-sent-a-rakhi-to-cm-bhupesh-baghel-cm-baghel-sent-the-sari-to-the-governor-chhattisgarh-rakhi-festival-127577098.html
एक टिप्पणी भेजें