दिल्ली से मिली खास सूचनाओं और केस में ही अब आयकर विभाग की टीमें मारेंगी छापा

राजधानी में नामी बिल्डर और कोल्ड स्टोरेज के संचालक के यहां आयकर की जांच समेट ली गई। आयकर टीमों ने इन दोनों फर्मों के पांच ठिकानों पर शनिवार पर सर्वे प्रारंभ किया था। इसके अलावा एक टिंबर मर्चेंट को भी खंगाला गया। इनकम टैक्स यूनियन ने सुरक्षागत कारणों से कोरोना काल में छापे-सर्वे नहीं करने की मांग विभाग से की थी। इसके बावजूद स्पेसिफिक इंफर्मेशन और अर्जेट नेचर के आर्डर की वजह से शनिवार को उन्हें मोर्चे पर जाना पड़ा।
राजधानी में अचानक सर्वे की कार्यवाही की गई है। बिल्डर के राजकुमार कालेज के पास प्लाजा में कार्यालय और मैग्नेटो मॉल के दफ्तर में जांच के दौरान संदिग्ध दस्तावेज समेटे गए। बिल्डर व नवा रायपुर के रावांभांठा में कोल्ड स्टोरेज में कार्रवाई को लेकर बताते हैं कि दिल्ली से इंफर्मेशन के बाद रिफरेंस में सर्वे किया गया। रात 11 बजे तक जांच भी पूरी कर ली गई थी। टिंबर मर्चेंट को एक्सटेंशन में इसलिए खंगाला गया कि उसने पिछले दिनों जांच दो फर्मों में से एक से सौदा किया था।
करदाताओं के लिए कोरोना की वजह से बढ़ानी पड़ी तारीखें : मालूम हो कि कोरोना की वजह से आयकर वसूली, रिटर्न भरने, असेसमेंट से लेकर विभाग के सभी कामों में रूकावट आई है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय को नई गाइड लाइनें जारी करनी पड़ी। इस बीच केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने टैक्स पेयर्स के लिए नया टाइम टेबल भी जारी किया है। इसके अनुसार कर्मचारियों से संबंधित फार्म-16 के लिए अब चार दिन ही बचे हैं यानी 15 अगस्त तक करना होगा।
अब आधार से पैन को लिंक करने की तिथि 30 जून तक थी जो बढ़ाकर 31 मार्च 2021 तक कर दी गई है। इसी तरह असेसमेंट आफ प्रोसिडिंग्स भी अब 31 मार्च अगले साल तक की जा सकेगी। विवाद से विश्वास स्कीम में विदाउट पेमेंट आफ एडिशनल अमाउंट फार्म 61 ए अगले साल 30 मार्च तक दिया जा सकेगा। वर्ष 2020-21 के ओरिजनल इनकम टैक्स रिटर्न जिसमें नान कार्पोरेट टैक्स पेयर्स और टैक्स पेयर्स सब्जेक्ट टू ट्रांसफर प्रिसिंग अब दोनों ही इसे 30 नवंबर तक कर सकेंगे। 2020-21 का टैक्स आडिट भी कार्पोरेट टैक्स पेयर्स 30 अक्टूबर तक कर सकेंगे। इंवेस्टमेंट इन न्यू रेसीडेंशियल हाउस फार कैपिटल गैन पर्पज जिन्होंने 2019-20 में प्रापर्टी खरीदी है 30 सितंबर तक कर सकेंगे। 2019-20 में कृषि भूमि खरीदने वाले इससे संबंधित क्लेम डिडक्शन 30 सितंबर तक कर सकेंगे।
चौहान ऑनलाइन ले सकते हैं चार्ज
इस कार्यवाही के दौरान ही सीसीआईटी का शिलांग तबादला भी हुआ। हालांकि यह कार्रवाई इंवेस्टिगेशन विंग की है। एमपी के प्रिंसिपल सीसीआईटी अजय कुमार चौहान को सीजी का भी अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। वे पहले भी यहां के कुछ महीने एडिशनल चार्ज में रह चुके हैं। जब सीसीआईटी एसएस राय प्रमोशन पर दिल्ली चले गए थे। बताते हैं कि चौहान ऑनलाइन ही चार्ज लेने की औपचारिकता पूरी सकते हैं। उनके पास अभी 14 अगस्त तक का वक्त है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/income-tax-department-teams-will-raid-only-in-special-information-and-case-from-delhi-127606768.html

Post a Comment

और नया पुराने