सोयाबीन और मक्का की फसलों में तना मक्खी रोग का प्रकोप, कृषि विभाग ने लिया जायजा

कृषि विभाग की टीम ने रायपुर क्षेत्र में ग्राम रायपुर, रावल व मूंडला में सोयाबीन, मक्का, प्याज की फसलों में निरीक्षण किया। जिसमें सोयाबीन में कुछ क्षेत्र में तना मक्खी को देखा गया।
जिसके रोकथाम के लिए क्लोरएन्ट्रानीलीप्रोल से स्प्रे करने की सलाह दी जाती है। वहीं प्याज में जड़ गलन की समस्या देखी गई। कृषि पर्यवेक्षक अरविंद पाटीदार, अन्तिम, नीरज व हेमराज गुजर, किसान नरसिंग दांगी, प्रेम गुजर, ललित माली, वल्लभ थे।
सुनेल. आसपास के कई गांवों में फसल सूखने से ग्रामीण मायूस हैं। अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी सर्वे टीम फसल का आंकलन करने के लिए खेतों में नहीं पहुंच रही है। सेमला में सोयाबीन की फसल 15 से 20 दिन पहले रोग ग्रस्त होकर पूरी की पूरी खड़ी फसल सूख गई। गांव में लगभग अभी तक 30 से 40 प्रतिशत तक सोयाबीन खेतों में नष्ट हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Outbreak of stem fly disease in soybean and maize crops, Agriculture Department reviews


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/outbreak-of-stem-fly-disease-in-soybean-and-maize-crops-agriculture-department-reviews-127653662.html

Post a Comment

और नया पुराने