गायब पंचायत सेवक का गरंगटोला से मिला शव, प्रेम प्रसंग में हुई हत्या

भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के गरंग घाट टोला बरहमसिया से रविवार शाम 7 बजे गायब हुए भेलवाघाटी के पंचायत सेवक सह भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के जगसीमर गांव निवासी 42 वर्षीय विजय कुमार भदानी का शव भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के चरकापत्थर जंगली क्षेत्र से भेलवाघाटी पुलिस ने मंगलवार देर रात को बरामद कर लिया है। हालांकि भेलवाघाटी पुलिस इस मामले में कुछ भी नहीं बता रही है। भेलवाघाटी पुलिस ने घटना के दूसरे दिन सोमवार को भेलवाघाटी थाना क्षेत्र से पूर्व नक्सली व दो महिला सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। चर्चा यह भी है कि हिरासत में लिए गए पूर्व नक्सली व एक महिला की निशानदेही पर ही शव बरामद किया गया है। जिस महिला की निशानदेही पर शव बरामद किया गया है उस महिला व पूर्व नक्सली का अवैध संबंध पूर्व से चला आ रहा था।

पिछले कुछ दिनों से उस महिला व पंचायत सेवक का संबंध स्थापित हुआ था। जिसकी शिकायत महिला ने पंचायत सेवक के परिजन से की थी। महिला व पंचायत सेवक के बीच अवैध संबंध की जानकारी पूर्व नक्सली को होने के बाद घटना का अंजाम देने की बात सामने आ रही है। हिरासत में लिए गए पूर्व नक्सली भेलवाघाटी थाना क्षेत्र जगसीमर गांव राजू यादव, मृतक पंचायत सेवक की पत्नी के साथ आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत पोषण सखी गरंग घाट टोला बरहमसिया गांव की मरियम हेम्ब्रोम, गरंग गांव के पवन यादव, स्वच्छता विभाग में कार्यरत सहिया रधिया देवी है। इधर एसपी अमित रेणु ने कहा कि पूर्व में जिन लोगों को चिन्हित किया गया था, उसे गिरफ्तार किया गया है। यह नक्सली वारदात नहीं है। बल्कि प्रेम प्रसंग व महिला से जुड़ा हुआ है। मामले की जांच कर जल्द सच्चाई सामने आ जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/devri/news/missing-panchayat-servants-body-found-from-garangatola-killed-in-love-affair-127653746.html

Post a Comment

और नया पुराने