मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर रविवार को यूथ कांग्रेस ने स्वच्छता बहनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। न्यू ऑडिटोरियम में हुए इस कार्यक्रम में 210 स्वच्छता बहनों को प्रोत्साहन राशि दी गई। इस कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक, सभापति जयंत ठेठवार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला सहित 100 से अधिक कांग्रेसी शामिल हुए।
कोरोना संक्रमण में हर जगहों में कोरोना वारियर्स सम्मान किया जा रहा है। शहर में सात स्वच्छता दीदी कोरोना संक्रमण की चपेट में है। हर तरफ कोरोना संक्रमण का डर है इसके बावजूद नगर में स्वच्छता दीदी काम पर डटी हुई हैं। सम्मान कार्यक्रम में भी इन्होंने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता ने कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन का ध्यान रखा लेकिन सम्मान कार्यक्रम के बाद केके काटने विधायक पहुंचे तो उत्साहित लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। स्वच्छता बहनों से ही केक कटवाया गया।
यूथ कांग्रेस नेताओं कहना था कि जो भी स्वच्छता बहनों को सम्मान के लिए बुलाया गया था उन्हें कोरोना की सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, उसके बाद ही उन्हें बुलाया गया।
इस कार्यक्रम के पहले कांग्रेसियों ने नगर निगम, स्वास्थ्य, बिजली विभाग के कर्मचारी और पार्षदों कोरोना वारियर्स का सम्मान किया है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, महापौर जानकी काटजू भी शामिल हुईं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/celebrated-cms-birthday-by-cutting-cakes-from-sanitation-sisters-also-gave-incentive-money-127646684.html
एक टिप्पणी भेजें