पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा जिले के सभी ब्लाक में इकाई का गठन कर प्रत्येक गांव को हरा-भरा बनाने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश संगठन सचिव मणिप्रभा त्रिपाठी के मार्गदर्शन में समिति से पूरे जिले में लोग जुड़ रहे हैं। गणेश चतुर्थी के अवसर पर बरमकेला में ब्लाक स्तर समिति का गठन किया गया। 22 अगस्त को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए समिति की कार्यकारिणी के नव नियुक्त अध्यक्ष गोविंद राम पटेल ने पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए किंकारी डेम में मीटिंग आहूत की। इस मीटिंग को वीडियो कॉल के जरिए पर्यावरण संरक्षण समिति की प्रदेश संगठन सचिव मणिप्रभा त्रिपाठी गाइड कर रहीं थी।
प्रदेश महासचिव ममता सिंह ने जिले में पर्यावरण संरक्षण को लेकर काफी कार्य करने की आशा जताई है और साथ ही पूरी टीम को एक साथ कार्य करने के लिए गाइडलाइन जारी की है। समिति की जिलाध्यक्ष आशा त्रिपाठी और उपाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी रवि तिवारी और बरमकेला ब्लॉक में इकाई के अध्यक्ष गोविंद पटेल की नियुक्ति पर खुशी जताई।
सारंगढ़ के पत्रकार और जिला पर्यावरण संरक्षण समिति के नव नियुक्त जिला मीडिया प्रभारी रवि तिवारी ने बताया कि सारंगढ़ में 277 वर्ग किलोमीटर में फैले गोमर्डा अभ्यारण्य का सारंगढ़ में होना ही एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। पूरे जिले के साथ साथ गोमर्डा अभ्यारण्य को संरक्षित करना हम सभी का पहला कर्तव्य है। अभी के समय मे जहाँ आदमी अपने स्वार्थ पूर्ति के लिये जंगल को लगातार काट रहा है ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/environmental-protection-committee-formed-to-make-every-village-green-127646687.html
एक टिप्पणी भेजें