नारायणपुर के सीएएफ कैंप में पांच फायर, ड्यूटी पर तैनात जवान के कंधे में लगी गोली

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में बुधवार तड़के सीएएफ कैंप में एक के बाद एक पांच फायर हुए। इसमें से दो गोली वहां तैनात जवान के कंधे और उसकी बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। घटना के बाद जवान को रायपुर रेफर कर दिया गया है। हालांकि, इस घटना को लेकर ज्यादा जानकारी अभी तक सामने नहीं आ सकी है।

जानकारी के मुताबिक, आमदई घाटी में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) का कैंप है। बताया जा रहा है कि इसी कैंप में तड़के एक के बाद एक पांच फायर की आवाज सुनाई दी। इस पर अन्य जवान मौके पर पहुंचे तो पता चला कि दो गोलियां मोर्चे में तैनात सीएएफ 11वीं बटालियन के जवान के कंधे और बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी है।

अधिकारी ज्यादा कुछ कहने से बच रहे हैं
घायल जवान का नाम महेंद्र दीवान बताया जा रहा है। फिलहाल अफसर घटना के बारे में ज्यादा कुछ कहने से बच रहे रहे हैं। उनकी ओर से बताया गया है कि जवान बंदूक साफ कर रहा था। इसी दौरान गोलियां चलने से घायल हो गया। हालांकि कहा जा रहा है कि तड़के 4 बजे मोर्चे पर ड्यूटी बदलने के दौरान गोलियां चलीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/caf-jawan-injured-by-firing-while-clearing-gun-in-chhattisgarh-narayanpur-127611060.html

Post a Comment

और नया पुराने