पत्नी को प्रेमी से बातें करते पकड़ा, चालाकी से युवक काे मिलने बुलवाया और कर दी हत्या

पत्नी की बेवफाइ ने एक शख्स को कातिल बना दिया। मंगलवार को अकलतरा के तरौद गांव में मिली युवक की लाश मामले में पुलिस हत्यारों तक पहुंच गई। बुधवार को पुलिस ने हरदी गांव के रहने वाले गोलू यादव और इसके भाई अजय को गिरफ्तार किया। दोनों ने हत्या की बात कबूल ली। आरोपियों ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने यह हत्या क्यों की। गोलू यादव ने बताया कि जिस युवक को उसने मारा वो उसकी पत्नी का प्रेमी था।


प्रेमिका भी हो गई साजिश में शामिल
इस घटना में मारे गए युवक का नाम चुड़ामणि कैवर्त्य है। जानकारी के मुताबिक गोलू की पत्नी शादी से पहले चुड़ामणि से प्यार करती थी। शादी के बाद भी दोनों फोन पर बातें किया करते थे। एक दिन गोलू ने पत्नी को बातें करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद चुड़ामणि को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी पर दबाव बनाया। प्लान के मुताबिक महिला ने करीब एक सप्ताह पहले चुड़ामणि को रात में मिलने बुलाया। पहले ही घात लगाए महिला के पति और देवर ने लोहे की मोटी रॉड से चुड़ामणि कैवर्त्य को पीट-पीटकर मार डाला।


फोन कॉल से आए पकड़ में
चुड़ामणि कैवर्त्य की हत्या के बाद उसकी लाश को गांव के तालाब किनारे फेंक कर आरोपी भाग गए। एक हफ्ते बाद मंगलवार को युवक की लाश पुलिस को मिली। पुलिस ने युवक के मोबाइल से कॉल डिटेल निकाली। इससे पता चला कि युवक ने आखिरी बाद तरौद गांव के युवक रुद्र से बातचीत की थी। पुलिस ने रुद्र से पूछताछ की। यह पता चला कि रुद्र उसी महिला का भाई है जिससे चूड़ामणि प्यार करता था। फिर पुलिस ने महिला को पूछताछ के लिए बुलाया और इस हत्या के पीछे का सारा राज खुल गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर जांजगीर जिले के उस जगह की है जहां युवक की लाश बरामद की गई थी। पुलिस ने लाश मिलने के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़ लिया।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/the-body-of-a-young-man-found-in-village-taraud-of-akaltara-police-station-of-janjgir-chhattisgarh-case-of-murder-due-to-love-affair-127611051.html

Post a Comment

और नया पुराने