पूर्व जिपं सदस्य का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर मांग रहे थे चंदा

जिले के क्षेत्र क्रमांक 14 के पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय महाराज के नाम से फर्जी फेसबुक अाैर मैसेंजर अकाउंट बनाकर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आश्रम के नाम पर बैंक अकाउंट में पैसा जमा करने की अपील की जा रही है। जब इस बात की जानकारी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय महाराज को हुई, कि उनके नाम से फर्जी फेसबुक व मैसेंजर अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे ठगे जा रहे है ताे उन्होंने तपकरा थाना में शिकायत दर्ज कराई।
अजय महाराज जशपुर जिले के फरसाबहार तहसील के तपकरा के रहने वाले हैं। वे पूरे जिले में पूजा-पाठ कराते हैं। यही नहीं जिले से बाहर भी उन्हें पूजा-पाठ के लिए बुलाया जाता। जन्म कुंडली बनवाने के लिए दूर-दूर से लोग उनके पास आते हैं। फेसबुक में उनके 5000 के लगभग फ्रेंड हैं। इसी बात का फायदा उठाते हुए किसी ने उनके नाम से ठगी करने का मन बना लिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय महाराज ने बताया कि तपकरा स्थित उनके निवास मे कुछ जजमान पहुंचकर उनसे कहने लगे कि आप आश्रम के नाम पर चंदा ले रहे हैं क्या, तब जाकर उनको इसकी जानकारी हुई। मामले की जानकारी होने पर उन्होंने मामले की लिखित शिकायत तपकरा थाने में दर्ज कराई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/jashpur/news/former-facebook-member-was-asking-for-donations-by-creating-fake-facebook-account-127603657.html

Post a Comment

और नया पुराने