अगस्त क्रांति दिवस पर रविवार काे कलेक्टर महादेव कावरे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्राणशंकर मिश्रा के निवास पहुंचे और उनका शाॅल एवं श्रीफल से सम्मान किया।
उन्होंने संग्राम सेनानी श्री मिश्रा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके दीर्घायु की कामना की। कलेक्टर ने 15 अगस्त को रणजीता स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के मुख्यसमारोह में शामिल होने के लिए भी उन्हें आमंत्रित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी केएस. मण्डावी, एसडीएम योगेन्द्र श्रीवास, डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा त्रिपाठी, तहसीलदार कमलेश मिरी उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/jashpur/news/freedom-fighter-fighter-mishra-honored-at-home-127603654.html
एक टिप्पणी भेजें