पुलिस जवान की बीच बाजार हत्या कर भागे हमलावर, एसपी को नक्सलियों पर शक

जिले में रविवार की दोपहर एक पुलिस जवान की हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर भागने में कामयाब रहे। पुलिस घटनास्थल के आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाकर आरोपियों की तलाश में है। ग्रामीणों से भी घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। इस हत्याकांड के बाद बीजापुर के ग्रामीण डरे हुए हैं। बीजापुर के ग्रामीण इलाकों में नक्सलियों का दबदबा है।

आए-दिन इसी तरह से नक्सली पुलिस को निशाना बनाते हैं। एसपी कमलोचन कश्यप ने इस हत्या के पीछे नक्सलियों का हाथ होने की आशंका जाहिर की है। जानकारी के मुताबिक यह घटना कुटरू गांव के साप्ताहिक बाजार की है। घटना में मारे गए सहायक आरक्षक का नाम सुरेश कुमरे है। वो इस बाजार में राशन और जरूरी सामान लेने गया था। हमला करने वालों ने कुल्हाड़ी से कई वार पुलिस जवान पर किए। शव को जांच के लिए भेजा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस जवान अपने गांव छुट्‌टी पर गया था। सिंबॉलिक फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/police-soldier-killed-in-kuttur-bijapur-police-is-investigating-the-incident-bijapur-naxal-chhattisgarh-127643892.html

Post a Comment

और नया पुराने