वन मंत्री मोहम्मद अकबर के भाई का निधन, कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था इलाज

प्रदेश के वन मंत्री मोहम्मद अकबर के बड़े भाई मोहम्मद अख्तर का रविवार को निधन हो गया। पिछले दिनों मोहम्मद अख्तर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनका इलाज रायपुर के पचपेड़ी नाका इलाके में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में किया जा रहा है। शनिवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। डॉक्टर्स की निगरानी में उन्हें रखा गया था, रविवार की दोपहर उनकी मौत की खबर आई।

फिलहाल मिल रही जानकारी के मुताबिक उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उनकी उम्र 70 वर्ष थी। रायपुर के मौदहापारा इलाके में वन मंत्री के परिवार के सदस्य रहते हैं। इस इलाके से भी संक्रमित लोग मिले हैं। पूरे प्रदेश में अकेला रायपुर एक ऐसा जिला है जहां अब तक सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं। रायपुर में अब तक 7055 से अधिक संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें 250 से अधिक संक्रमित बीते शनिवार की रात तक मिले हैं। शहर में 102 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर वन मंत्री मोहम्मद अकबर की है, पिछले कुछ दिनों से वह लगातार परिजन और डॉक्टर के संपर्क में हैं, उनहोंने अपनी जांच भी करवाई, मंत्री की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/forest-minister-mo-akbars-brother-has-passed-away-forest-ministers-brother-dies-in-raipur-he-was-undergoing-treatment-in-a-private-hospital-in-raipur-chhattisgarh-127643883.html

Post a Comment

और नया पुराने