भनपुरी का पुराना ओवरब्रिज अब हो जाएगा फाइव लेन, शुरूआत अक्टूबर से

राजधानी को बिलासपुर से जोड़ने वाली सड़क पर स्थित भनपुरी रेलवे ओवरब्रिज की सुविधा अक्टूबर तक मिलने लगेगी। वहीं पुराने पुल का भी रिनोवेशन तेजी से हो रहा है। नए पुल की सुविधा जुलाई तक मिलनी थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण काम रुक गया था। अनलॉक-1 से तेजी से काम शुरू हुआ और रेल लाइन वाले हिस्से काे छोड़कर बाकी काम लगभग पूरा कर लिया गया है। पीडब्ल्यूडी के अफसरों के मुताबिक अक्टूबर में ओवरब्रिज की सुविधा मिलने लगेगी।

जोड़े जाएंगे नए और पुराने ब्रिज
पुराने पुल के रिनोवेशन का काम भी नया ओवरब्रिज बनाने वाले ठेकेदार को ही दिया गया है। पुराने ब्रिज के ढलान को नए पत्थर से लॉक किया जा रहा है, ताकि पुल की मजबूती बनी रहे। फिलहाल पुराने पुल पर 1 लाख से अधिक वाहन गुजरते हैं। ये महज 32 फीट चौड़ा है। इससे दिन में कई बार जाम लग रहा है। इसलिए इसके एक तरफ इतनी ही ऊंचाई का नया ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। बाद में दोनों को जोड़ दिया जाएगा जिससे सड़क 75 फीट चौड़ी हो जाएगी और फाइव लेन रोड होगी। इससे भारी ट्रैफिक से शहरवासियों को निजात मिल जाएगी।

(ड्रोन फोटो : भूपेश केशरवानी)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhanpuri's old overbridge will now be five lane, starting from October


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/bhanpuris-old-overbridge-will-now-be-five-lane-starting-from-october-127582112.html

Post a Comment

और नया पुराने