घर से तीन साल के मासूम को आरोपी युवक अपने साथ चॉकलेट खिलाने के बहाने ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता मासूम ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने पिता और मां को दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जांजगीर थाना प्रभारी लखेश केंवट के अनुसार थाना क्षेत्र के खोखरा के नट मोहल्ला में एक दंपती की दो जुड़वा बेटी है। घटना के दिन महिला अपनी बेटियों को घर में छोड़कर भीख मांगने के लिए जांजगीर आ गई थी। घर में दोनों बच्चियों के साथ उसका पति था। शाम को जब महिला पहुंची तो उसके पति ने बताया कि वह दोपहर ढ़ाई बजे से अपनी एक बेटी को खोज रहा है, लेकिन वह नहीं मिल रही है।
इसके बाद दोनों उसकी खोज में निकले तो मासूम लड़की गांव में ही एक स्थान पर रोते हुए मिली। उसने अपनी मां और पिता को बताया कि गांव के बहादुर नट पिता राजू नट ने उसके साथ गलत काम किया है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/janjgeer/news/innocent-misdeed-on-the-pretext-of-feeding-chocolate-case-registered-under-paxo-act-127646728.html
एक टिप्पणी भेजें