सबसे अधिक शिवरीनारायण तो सबसे कम जांजगीर तहसील में बरसे बादल, अभी 28 दिन और बारिश होने की है संभावना

जिले में इस साल वर्तमान मानसून के पहले 83 दिनों में पिछले साल 26 मिमी औसत अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। पिछले साल इसी अवधि में 772 मिमी बारिश हुई थी, जबकि इस वर्ष इसी अवधि में 798 मिमी बारिश हो चुकी है। बारिश के आंकड़ों का प्रतिशत भी 100 प्रतिशत को पार कर गया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 69 प्रतिशत बारिश हो पाई थी। जबकि अभी बारिश के 38 दिन शेष है। इस वर्ष जिले में बारिश के कई रूप देखने को मिले हैं। आषाढ़ के महीने में बहुत अच्छी बारिश हुई। सावन में जब पानी गिरने की संभावना अधिक रहती है, उसी मौसम में बारिश ने दगा दे दिया। इसका असर यह हुआ कि पिछले साल से भी बारिश पिछड़ गई।

यदि जिले में नहर नहीं होती तो सावन में किसानों को पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश नहीं होने के कारण खेतों में पानी की कमी हो गई थी जिसके कारण जिला जल उपयोगिता समिति द्वारा बांगो बांध से पानी छोड़ने कहा गया। इसके बाद भादो में फिर एक बार वर्षा रानी मेहरबान हुई है। अब अच्छी बारिश हो रही है, जिसके कारण माह भर पीछे रहने के बाद भी इस वर्ष जिले में बारिश का आंकड़ा पिछले साल की बारिश को पार कर गया है।

खेती... सावन में कम बारिश से सूख सकती थी फसल नहर से सिंचाई के लिए मिले पानी ने किसानों को उबारा

मानसून द्रोणिका का असर शनिवार की रात से ही दिखा, हुई अच्छी बारिश

मौसम वैज्ञानिक डॉ.एचपी चंद्रा ने बताया था कि मानसून द्रोणिका अपने सामान्य स्थिति में जैसलमेर, भीलवाड़ा, उत्तर पश्चिम मध्यप्रदेश, सीधी, डाल्टनगंज, कोलकाता और उसके बाद दक्षिण पूर्व दिशा की ओर होते हुए उत्तर बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित हो गई है। उन्होंने 23 अगस्त को प्रदेश के अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना जताई थी, इस द्रोणिका का असर रात से ही शुरू हो गया था। शनिवार की रात जिले भर में अच्छी बारिश हुई।

जांजगीर, तहसील में सबसे कम बारिश

इस वर्ष सबसे कम बारिश जांजगीर तहसील में हुई है। अभी तक यहां का आंकड़ा औसत बारिश का 40 प्रतिशत तक नहीं पहुंच सका है। तहसील में मात्र पिछले 83 दिनों मं 310.1 मिमी बारिश हो पाई है। यह आंकड़ा पिछले दस सालों की औसत बारिश का आधा भी नहीं है। दस वर्षाें की औसत बारिश इस तहसील में 794 मिमी रिकॉर्ड की गई है। जबकि वर्ष 2019 में इसी 83 दिनों की अवधि में 498.6 मिमी बारिश हो चुकी थी, पिछले साल की तुलना में भी 188.5 मिमी बारिश इस साल कम हुई है। जबकि इस वर्ष सबसे अधिक बारिश शिवरीनारायण तहसील में 1202.5 मिमी रिकार्ड की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mostly Shivrinarayan, the least rain in the Janjgir tehsil, it is expected to rain for 28 days more


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/janjgeer/news/mostly-shivrinarayan-the-least-rain-in-the-janjgir-tehsil-it-is-expected-to-rain-for-28-days-more-127646724.html

Post a Comment

और नया पुराने