तनाव दूर करने कोरोना मरीज कर रहे डांस और गा रहे भजन, डॉक्टर्स भी दे रहें साथ

कोरोना वायरस सुनकर जहां लोगों के दिल की धड़कन बढ़ जा रही है, वहीं अस्पताल में मरीज और स्टाफ डांस करते भी नजर आ रहे हैं। माना कोविड अस्पताल का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें लोगों का जिंदा दिल अंदाज चर्चा में बना हुआ है। यहां डॉक्टर्स के साथ मिलकर मरीज डांस करते हैं। भजन गाते हैं। गरबा करते हैं, सभी की चेहरों पर मुस्कान होती है। हर दिन यहां कुछ नए मरीज आते हैं तो कुछ ठीक होकर जाते हैं। तनाव और परेशानी के बीच चेहरों पर मुस्कान बिखेरने का काम जारी है। इस सेंटर में इस वक्त 60 लोगों का इलाज जारी है। अस्पताल के डॉ. ज्ञानी ने बताया कि मरीज अपने घर को मिस ना करें या त्योहार की खुशियों को अस्पताल में महसूस कर सकें। इसलिए ऐसी पहल की जा रही है। इसलिए अस्पताल में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की है। सुबह-शाम आरती होती है। इसके बाद सभी भजन गाते हैं। यहां म्यूजिक प्ले करते हैं और मरीज डांस करते हैं।
डॉक्टर-स्टाफ भी उनका साथ देते हैं। खास बात ये है कि भगवान गणेश की प्रतिमा अस्पताल के उस हिस्से में है जहां कांच की दीवार है। एक तरफ से डॉक्टर तो दूसरी तरफ से मरीज यहां के कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To relieve stress, corona patients are dancing and singing bhajans, doctors are also giving support


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/to-relieve-stress-corona-patients-are-dancing-and-singing-bhajans-doctors-are-also-giving-support-127666597.html

Post a Comment

और नया पुराने