देश अपनी आजादी की 74वीं सालगिरह मना रहा है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में आजादी के जश्न के नए-नए रूप देखने को मिले। कोरोना संक्रमण के चलते सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक है तो पीपीई किट पहनकर ध्वजारोहण किया गया है। रायपुर स्थित राजभवन से लेकर बीजापुर के दुर्गम तक आजादी के रंग बिखरे। वहीं शहीद जवानों के परिवारों का सम्मान भी हुआ।
राज्यपाल अनुसुइया उइके ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में ध्वजारोहण और परेड का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय भारत की एकता और भाईचारे का पर्व है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/independence-day-in-chhattisgarh-flag-hoisting-wearing-ppe-kit-honor-of-martyrs-families-127619935.html
एक टिप्पणी भेजें