छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय और राष्ट्रीय महामंत्री सतीश त्रिपाठी ने कई फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इनके खिलाफ पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त सचिव को ज्ञापन देकर कंपनियों को बंद करने की मांग की है। साथ ही, डीजीपी डीएम अवस्थी से इन कंपनियों के मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। राज्य सरकार से किसी रिटायर्ड जज के मार्गदर्शन में वित्तीय लोकपाल गठित करने की मांग की है। पत्रकारों से चर्चा में पांडेय और त्रिपाठी ने कहा कि कई कंपनियां घर या वाहन के लोन देती हैं। आरबीआई से रजिस्टर्ड इन कंपनियों के कई काले कारनामे सामने आए हैं। इनमें सबसे बड़ी समस्या जिससे बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं, वह किस्त जमा नहीं करने पर गाड़ियां खींच लेने या कुर्क करने की है। कुछ रिटायर्ड पुलिस अधिकारी अवैध तरीके से यार्ड चला रहे हैं, जहां इन गाड़ियों को रखा जाता है। दुर्ग-भिलाई से आए कई पीड़ितों से गाड़ियां छीन ली गई। स्वाभिमान मंच ने ऐसे सभी पीड़ितों की लड़ाई लड़ने की बात कही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/companies-giving-loans-to-people-appoint-lokpal-in-cg-only-pandey-127653507.html
एक टिप्पणी भेजें